{"_id":"6abf2a2c505786d9f8065ae7","slug":"maharashtra-updates-sit-formed-in-shiv-sena-ubt-leader-murder-politics-crime-news-2026-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग; ठाणे- पुल पर चलती कार में लगी आग, सभी सुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग; ठाणे- पुल पर चलती कार में लगी आग, सभी सुरक्षित
Sat, 03 Oct 2026 11:50 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
ठाणे में शिवसेना यूबीटी नेता प्रदीप पुरनेकर की हत्या के मामले में 23 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। प्रदीप पुरनेकर की मंगलवार की रात गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मृतक के बेटे राम पुरनेकर ने ठाणे की पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे और उनके पति पर आरोप लगाए हैं। हालांकि मीनाक्षी शिंदे ने इन आरोपों को खारिज किया है। मीनाक्षी शिंदे सत्ताधारी शिवसेना की नेता हैं। डीसीपी अमर सिंह जाधव के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है।
विज्ञापन
आरोपी ने कोर्ट में आत्मदाह का प्रयास किया
महाराष्ट्र के बीड की जिला अदालत में एक आरोपी ने आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद वकीलों की मदद से आरोपी को किसी तरह काबू किया गया। घटना गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे की है, जब एक मामले में आरोपी विलास घुगे ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद वकीलों ने किसी तरह आरोपी को काबू किया। आरोपी का कहना है कि उसके खिलाफ शिकायत करने वाला व्यक्ति गांव में उसकी पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें फैला रहा है। उसकी मांग है कि शिकायतकर्ता के खिलाफ समन जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईआर को लेकर वोटरों के लिए राहत की खबर
वोटर लिस्ट में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एसआईआर) के तहत, जिन वोटरों को 'नो मैपिंग' या 'लॉजिकल डिसक्रेपेंसी' (तार्किक विसंगति) कैटेगरी में सुनवाई के लिए नोटिस मिला है, उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा अधिकारियों ने बताया कि बीएलओ नोटिस पाने वाले वोटर के घर जाएंगे और जरूरी दस्तावेज इकट्ठा करेंगे। उसके आधार पर इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर या असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर उचित फैसला लेंगे। इसको लेकर महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग के संशोधित निर्देशों का हवाला देते हुए एक बयान में कहा था कि वोटर संबंधित बीएलओ को व्हाट्सएप के जरिए भी जरूरी दस्तावेज जमा कर सकते हैं।
TCS मामले की आरोपी निदा खान के पति ने दायर की तलाक याचिका
नासिक में TCS की इकाई में कथित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले की आरोपी निदा खान के पति ने तलाक के लिए याचिका दायर की है। इसके बाद फैमिली कोर्ट ने निदा खान को समन जारी किया है। सूत्रों के अनुसार, समन 22 अगस्त को जारी हुआ था। अदालत ने निडा खान या उनके वकील को 16 अक्तूबर को पेश होने का निर्देश दिया है। TCS मामले में गिरफ्तार निडा खान को बाद में जमानत मिल गई थी। इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) अब तक दो आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है।

शिवसेना यूबीटी नेता की हत्या के विरोध में 9 अक्तूबर को मार्च
ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के बाद विपक्षी दलों ने 9 अक्तूबर को विरोध मार्च निकालने का एलान किया है। यह मार्च ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय तक निकाला जाएगा। विपक्षी नेताओं ने शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार रात प्रदीप पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को कथित शूटर निखिल यादव और उसके साथी नितेश पवार को रायगढ़ के पेन के पास से गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस ने पूर्णेकर के पूर्व सहयोगी पप्या शिंदे को भी गिरफ्तार किया था। मृतक के बेटे ने एक महिला नेता पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है।

मराठी को AI और तकनीक की भाषा बनाने पर जोर
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठी को डिजिटल और ज्ञान की भाषा के रूप में मजबूत करने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि मराठी का इस्तेमाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, अंतरिक्ष तकनीक और जैव प्रौद्योगिकी जैसे नए क्षेत्रों में बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म, ओटीटी और सोशल मीडिया पर मराठी में ज्यादा जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही। मुख्यमंत्री ने मराठी की विभिन्न बोलियों को संरक्षित करने पर भी जोर दिया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठी को महाराष्ट्र की पहचान और गौरव बताया। सरकार पुणे में मराठी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, लंदन में ग्लोबल मराठी सेंटर और नौ जगह मराठी कौशल विकास केंद्र बनाने पर काम कर रही है।
महाराष्ट्र के 20 जिलों में सामान्य से कम बारिश
महाराष्ट्र के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के 36 में से 20 जिलों में इस मानसून सामान्य से कम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा कमी सोलापुर में 58 फीसदी दर्ज की गई। इसके बाद बीड में 51, हिंगोली में 49 और जालना में 48 फीसदी बारिश कम हुई। मराठवाड़ा के लगभग सभी जिलों में बारिश की कमी दर्ज की गई है। केवल पालघर और नासिक में सामान्य से अधिक बारिश हुई। ठाणे, मुंबई, रत्नागिरी, कोल्हापुर समेत कुछ जिलों में बारिश सामान्य रही। राज्य सरकार 70 फीसदी से अधिक तहसीलों में सूखा घोषित कर चुकी है।

मोबाइल गेम खेलने को लेकर विवाद, युवक ने दोस्त का गला काटा
मुंबई के सांताक्रूज इलाके में ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब 1:30 बजे कलिना इलाके में सेंट रॉक चर्च की सीढ़ियों पर हुई। दिलशाद शाह अपने दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान अरबेज शाह का दिलशाद के भाई सलमान फारूक शाह से फोन पर विवाद हुआ। अरबेज ने आरोप लगाया कि वे उसके फेसबुक आईडी से ऑनलाइन गेम खेल रहे थे। विवाद के बाद उसने कथित तौर पर दिलशाद पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज कर अरबेज समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
नालासोपारा फ्लाईओवर पर टैंकर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, छह घायल
पालघर जिले के नालासोपारा फ्लाईओवर पर शनिवार रात एक बेकाबू टैंकर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसे में टैंकर के अलावा तीन ऑटो रिक्शा और तीन दोपहिया वाहन शामिल थे। फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय टैंकर चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और आगे चल रहे वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर से तीन ऑटो और तीन मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की। आपातकालीन टीमों ने सड़क से मलबा हटाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण सड़क पर एक घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस जांच कर रही है कि टैंकर के ब्रेक फेल हुए थे या चालक की लापरवाही थी।

ठाणे-पालघर में 2.69 करोड़ का प्रतिबंधित पान मसाला और तंबाकू जब्त
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने ठाणे और पालघर जिलों में कार्रवाई करते हुए 2.69 करोड़ रुपये का प्रतिबंधित पान मसाला और सुगंधित तंबाकू जब्त किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार और शनिवार को कई जगह छापेमारी की। 2 अक्तूबर को येवई ब्रिज के पास एक ट्रक से 81 लाख रुपये का पान मसाला जब्त किया गया। ट्रक की कीमत 20 लाख रुपये बताई गई। दहानू के चारोटी टोल नाके पर भी 43.50 लाख रुपये के प्रतिबंधित उत्पाद मिले। ठाणे में 84.28 लाख रुपये के प्रतिबंधित उत्पाद जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान कई मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस को आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध कानून लगाने की संभावना जांचने के निर्देश भी दिए गए हैं।
नागपुर में बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप से 60 लाख का सोना लूटा
नागपुर के वानाडोंगरी इलाके में शनिवार को चार अज्ञात बदमाशों ने बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप से करीब 60 लाख रुपये का सोना लूट लिया। पुलिस के अनुसार, घटना दोपहर करीब 3:45 बजे हुई, जब कर्मचारी ने दुकान खोली थी। चारों आरोपी मोटरसाइकिल से पहुंचे और दुकान का शटर गिराकर अंदर घुस गए। एक आरोपी ने कर्मचारी पर बंदूक तान दी। बदमाश करीब 400 ग्राम सोना और चांदी के सामान के साथ कर्मचारी का मोबाइल भी ले गए। कर्मचारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे कुछ दूर तक घसीट दिया, जिससे वह घायल हो गया। CCTV में एक आरोपी की तस्वीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाजपा विधायक ने पायलट स्मित मच्छार के परिवार से मुलाकात की
भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने शनिवार को मुंबई के मालाड ईस्ट में कैप्टन स्मित मच्छार के ससुराल पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सम्मानित करते हुए शॉल और गुलदस्ता भेंट किया। विधायक ने कहा कि कैप्टन स्मित ने अपने साहस से देश का सम्मान बढ़ाया है। फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छर दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान के दौरान अपने सह-पायलट के हमले में घायल हो गए थे। गंभीर चोट के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की, जिससे यात्रियों को हस्तक्षेप करने का मौका मिला। परिवार ने बताया कि स्मित की हालत स्थिर होने की खबर से उन्हें राहत मिली है। परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्मित से बात किए जाने पर भी खुशी जताई।

नाबालिग से फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर यौन उत्पीड़न, पांच साल की सजा
ठाणे की विशेष POCSO अदालत ने नाबालिग लड़की के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उसका यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति को पांच साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। आरोपी मंगेश ईश्वरदास तांबे ने कथित तौर पर अश्लील फोटो, संदेश और वीडियो भेजे थे। मामला 2017 से 2018 के बीच का है। 16 वर्षीय लड़की को एक अज्ञात नंबर से संदेश आया था। बाद में आरोपी ने उसके नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लड़की, उसकी 12 वर्षीय दोस्त और अन्य परिचितों को अश्लील सामग्री भेजी। शिकायत के बाद आरोपी को मार्च 2018 में गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने पांच साल की सजा के साथ 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।

प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड की CBI जांच की मांग
शिवसेना (UBT) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने ठाणे में पार्टी नेता प्रदीप पूर्णेकर के परिवार से मुलाकात कर उनकी हत्या की CBI जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का मामला हो सकता है और स्थानीय राजनीतिक दबाव की आशंका के चलते जांच CBI को सौंपनी चाहिए। पूर्णेकर की मंगलवार को उनके कार्यालय में गोली मारकर और धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कथित शूटर निखिल यादव और उसके साथी नितेश पवार को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पूर्णेकर के पूर्व सहयोगी पप्या शिंदे को भी गिरफ्तार किया गया था। विपक्षी दलों ने 9 अक्टूबर को ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय तक विरोध मार्च निकालने का एलान किया है।

ठाणे में पुल पर चलती कार में लगी आग, चार लोग सुरक्षित
ठाणे वेस्ट में शनिवार रात एक कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार चारों लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। नगर निगम के अधिकारी के अनुसार, घटना करीब रात 8:40 बजे कैशरमिल ब्रिज पर हुई। एर्टिगा कार दमन से कलवा जा रही थी। चालक ने वाहन से आग की लपटें निकलती देखीं और तुरंत कार रोक दी। कार में आशीष राठौड़, नेहा राठौड़, उनका दो वर्षीय बेटा शिवांश और चालक सवार थे। सभी लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल गए और किसी को चोट नहीं आई। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख ने बताया कि दमकल कर्मियों ने रात करीब 9:10 बजे आग पर काबू पा लिया।