{"_id":"6a9cfb3d2133cef8700b085d","slug":"maharashtra-student-protest-rahul-gandhi-warns-bjp-government-as-chhatron-ki-goonj-grows-over-exams-jobs-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में छात्रों का आंदोलन क्यों बढ़ा?: सड़कों पर उतरे हजारों युवा; राहुल गांधी ने सरकार को दी चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में छात्रों का आंदोलन क्यों बढ़ा?: सड़कों पर उतरे हजारों युवा; राहुल गांधी ने सरकार को दी चेतावनी
Sun, 06 Sep 2026 11:03 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:03 AM IST
सार
महाराष्ट्र में छात्र परीक्षा, भर्ती, हॉस्टल और शिक्षा से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर सड़कों पर हैं। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों का भरोसा पूरी व्यवस्था से टूट गया है और उनकी हर मांग जायज है। उन्होंने भाजपा सरकार से तुरंत कार्रवाई करने को कहा। लेकिन सवाल यह है कि आखिर छात्रों का गुस्सा इतना क्यों बढ़ा और सरकार अब क्या कदम उठाएगी?
विज्ञापन
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में हजारों छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं और इसकी वजह सिर्फ किसी एक परीक्षा या भर्ती का मुद्दा नहीं है। उनके मुताबिक, छात्रों का भरोसा पूरी व्यवस्था से टूट गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को छात्रों की आवाज सुनकर तुरंत कदम उठाना चाहिए, वरना छात्रों की गूंज और तेज होती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है?
राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र हो या राज्य सरकार, भाजपा शासन में हर छात्र परेशान है। उन्होंने पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं के अटकने, शिक्षा की बढ़ती लागत, हॉस्टल की खराब और अमानवीय स्थिति, खराब भोजन और डीबीटी में धोखाधड़ी जैसे मुद्दे गिनाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग यानी एमपीएससी जैसी संवैधानिक संस्था पर नियंत्रण कर उसकी विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
एमपीएससी और भर्ती परीक्षाओं को लेकर क्या विवाद है?
राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए की जा रही उनकी हर मांग जायज है। उनका बयान ऐसे समय आया है, जब महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की भर्ती परीक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाई है। इस समिति का मकसद परीक्षा व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी, सुरक्षित, भरोसेमंद और उम्मीदवारों के लिए बेहतर बनाना है।
विज्ञापन