फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra-mlc-election-bjp-three-candidates-smita-jadhav-sudharak-kohle-kaustubh-gawde-Mahayuti-seat-sharing

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने तीन उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, महायुति में कैसे हुआ सीट बंटवारा?

Sun, 04 Oct 2026 03:39 PM IST
देवेश त्रिपाठी आईएएनएस, नई दिल्ली/मुंबई
आईएएनएस, नई दिल्ली/मुंबई Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 04 Oct 2026 03:39 PM IST
सार

महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पुणे संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पुडारी समूह के चेयरमैन और संपादक योगेश जाधव की पत्नी डॉ. स्मिता जाधव को मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन
maharashtra-mlc-election-bjp-three-candidates-smita-jadhav-sudharak-kohle-kaustubh-gawde-Mahayuti-seat-sharing
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

महाराष्ट्र विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए पुणे स्नातक सीट से डॉ. स्मिता योगेश जाधव को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा नागपुर स्नातक सीट से सुधाकर विट्ठलराव कोहले को टिकट दिया गया है। वहीं, पुणे शिक्षक सीट से कौस्तुभ मुरलीधर गावडे चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


कौन हैं भाजपा के उम्मीदवार?
भाजपा ने इस बार स्नातक और शिक्षक मतदाताओं के बीच पकड़ रखने वाले चेहरों पर दांव लगाया है। पुणे स्नातक सीट से डॉ. स्मिता जाधव शिक्षित वर्ग और महिला मतदाताओं के बीच अच्छी पकड़ रखती हैं। वहीं, नागपुर से सुधाकर कोहले एक अनुभवी और संगठन से जुड़े पुराने नेता माने जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पुणे शिक्षक सीट पर कौस्तुभ गावडे को उतारकर पार्टी ने शिक्षक समुदाय को साधने की कोशिश की है। बता दें कि महाराष्ट्र विधान परिषद की इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक मतदाता ही मतदान करते हैं, इसलिए इन चुनावों में उम्मीदवार की शैक्षणिक पृष्ठभूमि और शिक्षक संगठनों में पकड़ काफी मायने रखती है। भाजपा ने उसी रणनीति के तहत इन नामों का चयन किया है।

सत्तारूढ़ महायुति में सीट बंटवारा
सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने इन चुनावों के लिए 3:1:1 का सीट बंटवारा फॉर्मूला तय किया है। महायुति में भाजपा के अलावा एकनाथ शिंदे की शिवसेना और सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है। तय फॉर्मूले के तहत भाजपा तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि एनसीपी और शिवसेना एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगी। 

महाराष्ट्र में महायुति सरकार के गठन के बाद यह पहला बड़ा विधान परिषद चुनाव है, इसलिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। जल्द ही पार्टी इन सीटों पर प्रचार अभियान भी तेज करेगी। महाराष्ट्र में विधान परिषद की पांच सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं।


इनमें पुणे संभाग स्नातक, नागपुर संभाग स्नातक, पुणे संभाग शिक्षक, छत्रपति संभाजीनगर संभाग स्नातक और अमरावती संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इन सीटों के लिए 23 अक्तूबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 27 अक्तूबर को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed