{"_id":"6ae7c51db36b0eeb620d74ad","slug":"maharashtra-27-people-fall-ill-after-eating-food-at-a-wedding-in-mumbai-newlywed-couple-is-also-hospitalized-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: शादी का खाना खाने के बाद 27 लोग बीमार, नवविवाहित जोड़ा भी अस्पताल में भर्ती; सभी की हालत स्थिर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: शादी का खाना खाने के बाद 27 लोग बीमार, नवविवाहित जोड़ा भी अस्पताल में भर्ती; सभी की हालत स्थिर
Mon, 02 Nov 2026 04:32 AM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमन तिवारी
Updated Mon, 02 Nov 2026 04:32 AM IST
सार
मुंबई के भांडुप में शादी समारोह में खाना खाने के बाद करीब 27 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार लोगों में नवविवाहित जोड़ा भी शामिल है। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।
विज्ञापन
शादी का खाना खाने के बाद 27 लोग बीमार
- फोटो : एएनआई: X
विस्तार
मुंबई के भांडुप इलाके में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद करीब 27 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार होने वालों में नवविवाहित जोड़ा भी शामिल है। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है।
क्या बोले डॉक्टर?
मामले को लेकर एमटी अग्रवाल म्युनिसिपल जनरल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. कैलाश मार्सकोले ने बताया कि अस्पताल में कुल 27 मरीज भर्ती हैं। इनमें दो बच्चे, 11 महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं। मरीजों को उल्टी और दस्त की परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि सभी ने एक समारोह में खाना खाने के बाद अपच की शिकायत की थी। मरीज रात करीब 11:40 बजे अस्पताल पहुंचे थे। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है।
वहीं, पीड़ित परिवार के एक रिश्तेदार ने बताया कि यह उनके साले की शादी थी। समारोह से घर लौटने के बाद अचानक महिलाओं की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद करीब 30 से 40 लोगों में उल्टी-दस्त जैसे लक्षण दिखाई देने लगे।
विज्ञापन
परिवार ने लगाया कैटरिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप
रिश्तेदार ने इसे फूड पॉइजनिंग का मामला बताते हुए कैटरिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि खाने में कुछ गड़बड़ी थी, जिसकी वजह से लोग बीमार पड़े। उन्होंने अधिकारी तुकाराम मुंढे और मुंबई पुलिस से मामले में सहयोग करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की। फिलहाल लोगों के बीमार होने की सही वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।