फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata stampede probe CM Suvendu writes to Calcutta High Court Chief Justice lashes out over politicization

कोलकाता भगदड़ की जांच: शुभेंदु ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा, सियासत पर बिफरे CM ने PM को दी जानकारी

Sun, 18 Oct 2026 04:05 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी,कोलकाता।
एजेंसी,कोलकाता। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 18 Oct 2026 04:05 AM IST
सार

कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक पूजा में भगदड़ से 19 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 25 घायल भी हुए हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 25 लाख रुपये मुआवजे और नौकरी की घोषणा की है। जांच के लिए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा गया है। न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति गठित कर गहन जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Kolkata stampede probe CM Suvendu writes to Calcutta High Court Chief Justice lashes out over politicization
भगदड़ के बाद सीएम शुभेंदु अधिकारी का बयान - फोटो : एजेंसी-वीडियो / अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित चोरबागान सार्वजनिक पूजा में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां भगदड़ मचने से 19 लोगों की जान चली गई, जिनमें ज्यादातर लड़कियां और बच्चे शामिल हैं। इस घटना में 25 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के मुताबिक ये घटना गहरा धक्का पहुंचाने वाली है।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज की जांच, प्रधानमंत्री को दी गई जानकारी

मुख्यमंत्री के मुताबिक दुखद घटना शाम करीब 7:30 बजे हुई। उन्होंने तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पूरी सरकारी व्यवस्था के साथ स्थिति का जायजा लिया। घटना स्थल को सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम, एसटीएफ और दमकल विभाग प्रारंभिक जांच कर रहे हैं। कोलकाता पुलिस एएफएस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार, बारिश और पूजा समिति की व्यवस्थाओं में कुछ कमियां इस घटना का आंशिक कारण थीं। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री को घटना की जानकारी दी गई है और पीएमओ ने मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। प्रधानमंत्री ने भी राहत और मुआवजे की घोषणा की है। गृह मंत्री स्वयं कोलकाता में हैं और स्थिति की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। गृह मंत्री और सभी सरकारी कार्यक्रम रद कर दिए गए हैं। केंद्रीय और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं।

विज्ञापन

सरकार ने क्या कदम उठाए हैं?

राज्य सरकार ने मृतकों के प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। प्रत्येक घायल को 5 लाख रुपये का मुआवजा भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आधी रात को भी मंत्रियों, विधायकों, पुलिस और मुख्य सचिव के साथ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने अब तक 10 परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 13 प्रभावित परिवारों के सदस्यों ने उनसे मिलकर सरकार पर भरोसा जताया है। पूरे राज्य में 58,000 पूजाएं हो रही हैं, और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जांच कैसे होगी?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर 'तथ्य-खोज समिति' के गठन का अनुरोध करने की बात कही है। इस समिति का नेतृत्व उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश करेंगे। समिति में एसटीएफ और फॉरेंसिक टीम भी शामिल होंगी। यह समिति घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच करेगी। सरकार समिति की सिफारिशों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करेगी। घटना स्थल पर जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज का अध्ययन किया जा रहा है।

क्या राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी हुए?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कुछ लोग इस घटना का राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह व्यर्थ होगा। उन्होंने पिछली सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में पूजा के दौरान बारिश में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने उत्तर बंगाल में अचानक आई बाढ़ का भी जिक्र किया, जिसमें 100 लोगों की जान गई थी। मुख्यमंत्री ने पूछा कि तब की मुख्यमंत्री की क्या भूमिका थी और क्या उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि मृतक परिवारों को मुख्यमंत्री और सरकार पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed