{"_id":"6b0908364cc23661b601e953","slug":"kidnapping-case-solved-in-manipur-57-year-old-man-held-hostage-for-20-days-rescued-by-police-four-arrested-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर में अपहरण की गुत्थी सुलझी: 20 दिन तक बंधक रहा 57 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस ने कराया मुक्त; चार गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर में अपहरण की गुत्थी सुलझी: 20 दिन तक बंधक रहा 57 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस ने कराया मुक्त; चार गिरफ्तार
Fri, 27 Nov 2026 10:04 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
पीटीआई, इंफाल
पीटीआई, इंफाल
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:04 AM IST
सार
मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले से अगवा किए गए 57 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने 20 दिन बाद सुरक्षित बचा लिया। अपहरणकर्ताओं ने उनकी रिहाई के लिए 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobestock
विस्तार
मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले से अगवा किए गए 57 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने 20 दिन बाद बचा लिया है। इसके साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उनकी रिहाई के लिए 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगातार जांच, तकनीकी निगरानी और संदिग्ध मोबाइल नंबरों के विश्लेषण के बाद, पुलिस ने 25 नवंबर को कामजोंग जिले के नोंगदम तंगखुल इलाके में छापेमारी की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर, पुलिस ने बोहोराम गांव में तलाशी अभियान चलाया और पीड़ित को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों की पहचान थौनाओजाम देबेन सिंह (66), मैथ्यू साला (33), सोनेइथांग कोम (37) और लेइतांथेम नाबा सिंह (63) के रूप में हुई है।