फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Japanese Air Chief flies in Tejas IAF Chief AP Singh calls it stamp of confidence in India indigenous aircraft

जापानी एयर चीफ ने तेजस में भरी उड़ान: वायु सेना प्रमुख एपी सिंह बोले- भारत के स्वदेशी विमान पर भरोसे की मुहर

Sun, 20 Sep 2026 04:26 PM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, जोधपुर
एएनआई, जोधपुर Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 20 Sep 2026 04:26 PM IST
सार

भारत-जापान के संयुक्त वायुसेना अभ्यास 'वीर गार्जियन-2026' के दौरान भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और  जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के प्रमुख जनरल ताकेहिरो मोरिता ने तेजस में उड़ान भरी। एपी सिंह ने मोरिता की तेजस उड़ान को स्वदेशी विमान पर उनके भरोसे की मिसाल बताया और कहा कि इससे दोनों देशों के बीच लड़ाकू विमान प्रशिक्षण समेत रक्षा सहयोग के नए रास्ते खुल सकते हैं।

विज्ञापन
Japanese Air Chief flies in Tejas IAF Chief AP Singh calls it stamp of confidence in India indigenous aircraft
भारत और जापान के वायु सेना प्रमुख - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने रविवार को कहा कि जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल ताकेहिरो मोरिता का स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरना भारतीय विमान पर उनके भरोसे और विश्वास को दिखाता है। उन्होंने कहा कि यह उड़ान भारत की बढ़ती रक्षा विमानन क्षमता और भारत-जापान वायुसेनाओं के बीच मजबूत होते रिश्तों की भी मिसाल है। जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर जनरल मोरिता के साथ संयुक्त बयान जारी करते हुए एयर चीफ मार्शल सिंह ने कहा, 'आपने जिस तरह से तेजस में उड़ान भरी है, वह इस बात की बहुत स्पष्ट मिसाल है कि आपको स्वदेशी भारतीय विमान पर कितना भरोसा और विश्वास है। मुझे उम्मीद है कि यह उड़ान दोनों देशों के बीच प्रशिक्षण कार्यक्रमों, खासकर लड़ाकू विमानों की फ्लाइंग ट्रेनिंग में आपसी सहयोग के नए रास्ते खोलेगी।' 

विज्ञापन


'वीर गार्जियन-2026' सिर्फ सैन्य अभ्यास नहीं
एयर चीफ मार्शल सिंह ने कहा कि भारत और जापान के बीच चल रहा द्विपक्षीय वायुसेना अभ्यास 'वीर गार्जियन-2026' सिर्फ एक सैन्य अभ्यास नहीं है। यह दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। मैं कह सकता हूं कि वीर गार्जियन-2026 सिर्फ एक अभ्यास से कहीं ज्यादा है। यह हमारी साझेदारी में एक और कदम आगे बढ़ाने वाला अभ्यास है। हर मुलाकात और हर संयुक्त गतिविधि के साथ दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हुए हैं। यह साझेदारी आगे भी नए रास्ते खोलेगी, जिससे हम एक-दूसरे से सीख सकेंगे, आपसी तालमेल बढ़ा सकेंगे और दोनों देशों के वायु योद्धाओं के बीच दोस्ती और मजबूत होगी। दोनों वायु सेनाएं मिलकर अपने सहयोग को लगातार बढ़ाती रहेंगी।
विज्ञापन


एक साथ तेजस में सवार हुए दोनों वायुसेना प्रमुख
इससे पहले रविवार को एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह और जनरल ताकेहिरो मोरिता ने जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन से तेजस विमानों में उड़ान भरी। दोनों देशों के बीच चल रहे 'वीर गार्जियन-2026' अभ्यास के दौरान यह उड़ान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले महीने रिटायर होंगे एयर चीफ मार्शल एपी सिंह
एयर चीफ मार्शल सिंह ने जनरल मोरिता के संबोधन और उनके द्वारा की गई तारीफ के लिए उनका धन्यवाद भी किया। उन्होंने बताया कि वह अगले महीने वायुसेना प्रमुख के पद से रिटायर हो रहे हैं। मेरे कार्यकाल और मेरे बारे में कही गई अच्छी बातों के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हां, अब करीब एक महीने बाद मैं इस पद से रिटायर हो जाऊंगा। मैं सिर्फ इतना भरोसा दिला सकता हूं कि भारतीय वायुसेना में हमने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि संस्था किसी एक व्यक्ति से बड़ी हो। इसलिए एक व्यक्ति के रिटायर होने से कुछ नहीं बदलेगा। जापान की वायुसेना के साथ भारतीय वायुसेना के मौजूदा रिश्ते आगे भी इसी तरह जारी रहेंगे। उनके मुताबिक, उनके उत्तराधिकारी भी इस साझेदारी को आगे बढ़ाएंगे और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए जापान के साथ मिलकर काम करेंगे।

जनरल मोरिता की मौजूदगी से बढ़ा अभ्यास का स्तर
एयर चीफ मार्शल सिंह ने जनरल मोरिता के अभ्यास में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए भी उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी मौजूदगी से इस अभ्यास का स्तर और बढ़ गया। एक बार फिर मैं जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के चीफ जनरल मोरिता का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने इस अभ्यास में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए समय निकाला। उनकी मौजूदगी ने इस अभ्यास को एक अलग स्तर दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जापानी दल इस अभ्यास से अच्छी यादें लेकर वापस जाएगा और भविष्य में भी दोनों देशों के बीच ऐसे संयुक्त अभ्यास नियमित रूप से होते रहेंगे।


ये भी पढ़ें: 'पद पर थे, तब नहीं आई मुसलमान की याद': हामिद अंसारी के किस बयान पर मचा बवाल? मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया किनारा

तेजस, सुखोई और राफेल के साथ उतरी IAF
'वीर गार्जियन-2026' में भारतीय वायुसेना अपने स्वदेशी LCA तेजस के साथ-साथ Su-30MKI और राफेल लड़ाकू विमानों के साथ हिस्सा ले रही है। वहीं, जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स की ओर से F-2A लड़ाकू विमान इस अभ्यास में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed