{"_id":"6ac6b40698666d2fe107ac34","slug":"india-seeks-update-from-russia-on-whereabouts-of-indians-working-with-russian-military-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसी सेना में काम कर रहे 69 भारतीयों का पता नहीं: भारत ने मॉस्को से मांगी जानकारी, अब तक कितने लौटे?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रूसी सेना में काम कर रहे 69 भारतीयों का पता नहीं: भारत ने मॉस्को से मांगी जानकारी, अब तक कितने लौटे?
Thu, 08 Oct 2026 02:35 AM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:35 AM IST
सार
रूसी सेना में काम कर रहे 69 भारतीय नागरिकों को लेकर भारत ने मॉस्को से जानकारी मांगी है। सरकार के प्रयासों से अब तक 139 भारतीयों को सेना से छुट्टी मिल चुकी है, जबकि 51 की मौत की जानकारी है। विदेश मंत्रालय ने भारतीयों से क्या अपील की है? पढ़िए रिपोर्ट।
विज्ञापन
रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
भारत ने बुधवार को कहा कि उसने रूसी अधिकारियों से 69 भारतीय नागरिकों के बारे में जानकारी मांगी है। ये भारतीय कथित तौर पर रूसी सेना के लिए काम कर रहे हैं। नई दिल्ली लगातार मॉस्को से भारतीय नागरिकों को रूसी सेना से मुक्त करने की मांग कर रहा है। भारत सरकार के प्रयासों से अब तक 139 भारतीय नागरिकों को रूसी सेना से वापस लाया जा चुका है।
अब तक कितने भारतीयों की मौत?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नियमित मीडिया ब्रीफिंग में यह जानकारी दी। पिछले कुछ महीनों में अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यूक्रेन में जारी संघर्ष की अग्रिम मोर्चे की लड़ाई में रूसी सेना के लिए काम करते हुए अब तक 51 भारतीयों की मौत हो चुकी है।
जायसवाल ने कहा कि कुल 259 भारतीय नागरिकों को रूसी सशस्त्र बलों में भर्ती किए जाने की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा, इनमें से हमारे प्रयासों के जरिए अब तक 139 भारतीय नागरिकों को रूसी सेना से समय से पहले छुट्टी मिल चुकी है। उन्होंने कहा, हम रूसी अधिकारियों से संपर्क में हैं। हम 69 भारतीय नागरिकों के बारे में जानकारी मांग रहे हैं, जिनके रूसी सेना के साथ होने की खबर है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'खानदानी अधिकार चाहते हैं, सांविधानिक नहीं': राहुल-प्रियंका पर भाजपा का हमला; प्रदर्शन को लेकर क्या कहा?
विदेश मंत्रालय ने क्या अपील की?
जायसवाल ने कहा कि रूसी सेना में नौकरी करना बहुत गंभीर खतरे वाला काम है। उन्होंने कहा, मैं एक बार फिर भारतीय नागरिकों से अपील करना चाहता हूं कि वे रूसी सेना में शामिल होने के लिए दिए जा रहे नौकरी के प्रस्तावों से दूर रहें।
रूस में रह रहे भारतीयों को लेकर भी सवाल
एक अलग सवाल के जवाब में जायसवाल से रूस के साइबेरिया क्षेत्र में प्लेग पर शोध करने वाले एक संस्थान के एक प्रयोगशाला कर्मचारी की मौत के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि रूस में रहने वाले भारतीय नागरिकों से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए भारत पूरी तरह तैयार है।