फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhopal-Delhi Air India flight diverted to Jaipur due to a technical glitch

एअर इंडिया: तकनीकी खराबी के कारण भोपाल-दिल्ली उड़ान जयपुर डायवर्ट, सभी यात्री सुरक्षित

Sun, 13 Sep 2026 06:25 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 13 Sep 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Bhopal-Delhi Air India flight diverted to Jaipur due to a technical glitch
एअर इंडिया - फोटो : ANI
एअर इंडिया की भोपाल से दिल्ली जा रही उड़ान एआई1886 को रविवार को तकनीकी कारणों से एहतियातन जयपुर की ओर मोड़ दिया गया।  हालांकि, विमान ने जयपुर में सुरक्षित लैंडिंग की और एअर इंडिया के सुरक्षा मानकों के अनुसार, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जयपुर डायवर्ट की गई उड़ान
एअर इंडिया के अनुसार, उड़ान के दौरान एक तकनीकी समस्या का पता चलने पर पायलटों ने मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को निकटतम उपयुक्त हवाईअड्डे जयपुर की ओर डायवर्ट किया। एयरलाइन ने कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतर चुका है और अब उसकी विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कंपनी ने बयान में कहा, "13 सितंबर को भोपाल से दिल्ली संचालित उड़ान AI1886 को निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप एक तकनीकी समस्या के कारण जयपुर डायवर्ट किया गया। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और उसकी जांच की जा रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइन ने दिया जांच के आदेश
एअर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों को जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है। कंपनी की ग्राउंड टीम जयपुर में यात्रियों को आवश्यक सहायता और सहयोग उपलब्ध करा रही है। एयरलाइन ने इस अप्रत्याशित स्थिति से हुई असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब भारतीय विमानन क्षेत्र में उड़ान सुरक्षा को लेकर निगरानी और जांच बढ़ी हुई है। हाल के महीनों में विभिन्न एयरलाइंस की कुछ उड़ानों में तकनीकी कारणों से डायवर्जन और एयर टर्नबैक जैसी घटनाएं सामने आई हैं।

गौरतलब है कि शनिवार को एअर इंडिया ने यह भी जानकारी दी थी कि उसके एक पायलट का दिल्ली में ठहराव (लेओवर) के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया। मुंबई के रहने वाले पायलट को शुक्रवार शाम दिल्ली के एक होटल में बेहोशी की हालत में पाया गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह शनिवार सुबह एक उड़ान संचालित करने वाले थे।


इससे पहले अगस्त में कोच्चि से अबू धाबी जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को भी विमान में तकनीकी समस्या का संकेत मिलने के बाद सुरक्षा मानकों के तहत वापस लौटाया गया था। फिलहाल, एअर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि भोपाल-दिल्ली उड़ान के सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed