{"_id":"6ae77ded56f56ec62302989f","slug":"andhra-pradesh-police-shoot-and-arrest-man-accused-of-chainsaw-attack-on-two-school-girls-updates-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र: शिकंजे में छात्राओं पर आरी से हमला करने वाला; पुलिस ने कहां-कैसे दबोचा? जानें कैसी है पीड़िता की हालत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र: शिकंजे में छात्राओं पर आरी से हमला करने वाला; पुलिस ने कहां-कैसे दबोचा? जानें कैसी है पीड़िता की हालत
Sun, 01 Nov 2026 11:29 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: अमन तिवारी
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:29 PM IST
सार
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में दो छात्राओं पर चेनसॉ से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की कोशिश के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर हमला करने का प्रयास किया था। फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्कूल की दो छात्राओं पर चेनसॉ (आरी) से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गोली मारकर दबोचा लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हेमंत ने गिरफ्तारी की कोशिश के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग की। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए अनंतपुर के जिला सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अनंतपुर जिले की विशेष पुलिस टीमें रविवार को सूचना मिलने के बाद आत्मकुर के जंगल क्षेत्र पहुंचीं। उन्हें जानकारी मिली थी कि रप्ताडु के सरकारी स्कूल में छात्राओं पर हमला करने वाला आरोपी इसी इलाके में छिपा हुआ है। पुलिसकर्मियों ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने छह राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग में हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के दौरान रप्ताडु के सर्किल इंस्पेक्टर के घायल होने की भी खबर है, हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश स्कूल हमला मामला: गंभीर घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया बंगलूरू, सरकार उठाएगी पूरा खर्च
विज्ञापन
क्लासरूम में दो छात्राओं पर किया था हमला
आरोपी हेमंत ने 31 अक्टूबर को रप्ताडु के एक सरकारी स्कूल में कक्षा 10 की दो छात्राओं पर चेनसॉ से हमला किया था। इस हमले में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसके दाहिने हाथ को गंभीर नुकसान पहुंचा और शरीर पर गहरे घाव तथा कई फ्रैक्चर हुए थे। वहीं हमले के दौरान दूसरी छात्रा अपनी सहपाठी को बचाने की कोशिश में घायल हुई थी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले अनंतपुर के जिला सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बंगलूरू के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
कैसी है छात्र स्थिति?
आंध्र प्रदेश के शिक्षा एवं आईटी मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि अनंतपुर में चेनसॉ हमले में गंभीर रूप से घायल कक्षा 10 की छात्रा के लिए अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं। बंगलूरू के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने जरूरी सर्जरी सफल होने और हालत फिलहाल स्थिर होने की जानकारी दी है। लोकेश ने छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की बात कही है।