फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaj Ke Din Amit Shah Telangana Meghalaya Visit Yogi Adityanath Carpet Expo Asian Games Closing Ceremony

आज के दिन: अमित शाह का तेलंगाना और मेघालय दौरा, योगी पहुंचेंगे भदोही; जापान में एशियन गेम्स का समापन समारोह

Sun, 04 Oct 2026 06:22 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 04 Oct 2026 06:22 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ke Din Amit Shah Telangana Meghalaya Visit Yogi Adityanath Carpet Expo Asian Games Closing Ceremony
आज के दिन। - फोटो : अमर उजाला
4 अक्तूबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज गृह मंत्री अमित शाह दो राज्यों के दौरे पर रहेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भदोही में रहेंगे। वे यहां अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा जापान के आइची नगोया में आज एशियन गेम्स का समापन समारोह होगा। 
विज्ञापन


भदोही में 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का उद्घाटन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भदोही में 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले (इंडिया कारपेट एक्सपो) का भव्य उद्घाटन करेंगे। अपने तीन घंटे के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भिखारीपुर अभयनपुर मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मेले में भाग लेने के लिए 65 देशों के 425 आयातकों ने पंजीकरण कराया है, जबकि देश के विभिन्न हिस्सों से 220 निर्यातक  अपने उम्दा कालीन उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

 

एशियन गेम्स 2026: समापन समारोह में नीरू ढांडा होंगी भारत की ध्वजवाहक
नगोया (जापान) के नगोया सिटी मिज़ुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में एशियाई खेल 2026 का समापन समारोह रविवार को आयोजित होगा। भारत ने इन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। निशानेबाजी में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाली नीरू ढांडा को समापन समारोह के लिए भारत की महिला ध्वजवाहक चुना गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना-मेघालय दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्तूबर को तेलंगाना के प्रवास पर रहेंगे, जहां वे करीमनगर स्थित प्रतिमा मेडिकल कॉलेज के रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री प्रतिमा डीम्ड यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे और छात्रों को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे मेदक में एक मिल्क चिलिंग सेंटर का भी शिलान्यास करेंगे।

गृह मंत्री आज ही शिलॉन्ग (मेघालय) के दो दिवसीय दौरे पर भी रहेंगे। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है और 15 सुरक्षा कंपनियों को तैनात किया गया है। इस यात्रा के दौरान अमित शाह पोलो ग्राउंड्स में आयोजित पुलिस कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा हाल ही में यूडीपी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए आठ विधायकों के साथ बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) और मनसे का सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन
शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) आज चुनाव आयोग के खिलाफ संयुक्त विरोध मार्च निकालेंगी। मुंबई पुलिस आयुक्त के विशेष अनुरोध पर मार्च का मार्ग छोटा कर दिया है। भायखला फ्लाईओवर पर सुरक्षा जोखिमों और संभावित जाम को देखते हुए अब यह प्रदर्शन मेट्रो सिनेमा से बीएमसी मुख्याल तक निकाला जाएगा। दोनों दलों के नेताओं ने समर्थकों से केवल राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) लेकर मार्च में शामिल होने की अपील की है।

ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव: लूला और बोल्सोनारो ने टीवी डिबेट से बनाई दूरी
ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से ठीक पहले राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डीसिल्वा और मुख्य विपक्षी उम्मीदवार फ्लेवियो बोल्सोनारो ने टीवी ग्लोबो की ओर से आयोजित सार्वजनिक डिबेट में शामिल होने से इनकार कर दिया। अदालती आदेशों की वजह से कानूनी अनिश्चितता के चलते यह डिबेट रद्द कर दी गई। ब्राजील के चुनावी इतिहास में 20 वर्षों में पहली बार शीर्ष उम्मीदवारों ने इस तरह की सार्वजनिक बहस का बहिष्कार किया है।

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 'राहगिरी दिवस' पर नो-कार जोन
दिल्ली के कनॉट प्लेस का इनर सर्किल आज राहगिरी दिवस के मौके पर पूरी तरह कार-मुक्त रहेगा। राहगिरी फाउंडेशन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, फिट इंडिया और एनडीएमसी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नागरिकों के लिए साइकिल चलाने, योग, स्ट्रीट आर्ट और फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सेंट्रल पार्क में प्रसिद्ध रॉक बैंड यूफोरिया अपनी लाइव प्रस्तुति देगा।

श्रावस्ती में असदुद्दीन ओवैसी की रैली आज
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की होने वाली जनसभा जो बारिश और खराब मौसम के कारण स्थगित कर दी गई थी, अब यह सभा आज आयोजित की जाएगी। पार्टी नेताओं के अनुसार यह रैली भिंगा विधानसभा क्षेत्र के राजापुर रानी मैदान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed