{"_id":"6af45704a0eb055bbc04c827","slug":"12-november-2026-major-event-2026-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज के दिन: बिहार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान; महंगा हुआ मदर डेयरी का दूध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज के दिन: बिहार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान; महंगा हुआ मदर डेयरी का दूध
Thu, 12 Nov 2026 06:09 AM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:09 AM IST
सार
नमस्कार! आज है गुरुवार, 12 नवंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
आज के दिन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज 12 नवंबर 2026 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। मदर डेयरी ने दूध की कई श्रेणियों के दाम दो से चार रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ आंध्र प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर बैठक करेंगे।
मदर डेयरी ने फिर बढ़ाए दूध के दाम,आज से लागू होंगी नई कीमतें
दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। मदर डेयरी ने दूध की कई श्रेणियों के दाम दो से चार रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें आज यानी की गुरुवार, 12 नवंबर से लागू होंगी। इससे आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। कंपनी ने इससे पहले 14 मई 2026 को दूध के दाम बढ़ाए थे। उससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतों में बदलाव किया गया था।

Trending Videos
आंध्र प्रदेश के मुद्दों पर 12 नवंबर को अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी की 12 नवंबर को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ आंध्र प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर बैठक करेंगे। शाह आंध्र विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट में भी शामिल होंगे। यह दो दिवसीय सम्मेलन 12 और 13 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

बिहार में आज से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान
बिहार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान चलाया जाएगा। 12 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन व दावे/आपत्तियां ली जाएंगी, जिनका निपटारा 28 दिसंबर तक होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को किया जाएगा। एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं, दिव्यांगजनों तथा छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने और नाम-पते में संशोधन पर विशेष जोर रहेगा। विपक्षी दलों द्वारा एसआईआर के खिलाफ जारी आंदोलन के बीच आयोग की यह एसएसआर प्रक्रिया पिछली भूल-चूक को सुधारने और छूटे या कटे हुए नामों को दोबारा जुड़वाने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।

मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान आज, शाम 5 बजे से होगी वोटों की गिनती
केंद्रीय चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश की खाली हुई एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसके तहत आज यानी की 12 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। डॉ. एल मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई इस सीट पर मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद 12 नवंबर को ही शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू की जाएगी, जबकि 16 नवंबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
बिहार दौरे के तीसरे दिन आज संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे नितिन नवीन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन अपने तीन दिवसीय बिहार दौरे के आज 12 नवंबर, शुक्रवार को कई संगठनात्मक बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।