फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 October 2026 major event 2026

आज के दिन: जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन, दिल्ली-एनसीआर में 45 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

Sat, 10 Oct 2026 06:22 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 10 Oct 2026 06:22 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शनिवार, 10 अक्तूबर  इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
10 October 2026 major event 2026
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 10 अक्तूबर 2026 को अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। आज कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन करने का एलान किया है। इसके साथ ही डीएमआरसी ने 57 मेट्रो स्टेशनों बंद किए हैं।

विज्ञापन


कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को प्रदर्शन का एलान किया। सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग कर रहा है। प्रदर्शन के मद्देनजर लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। 45 मेट्रो स्टेशनों और कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही नई दिल्ली के एक बड़े हिस्से में इंटरनेट सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद हैं। सराय काले खां और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन 25 घंटे के लिए बंद किया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

20 हजार से अधिक पुलिस बल तैनात

जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को प्रस्तावित कॉकरेच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली में 20 हजार से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है। संबंधित क्षेत्र में निषेधाज्ञा भी लागू है। इसके साथ ही दिल्ली में अगले दो दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के एहतियाती उपाय के तौर पर दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने यह निर्णय लिया है। दिल्ली में 9 और 10 अक्तूबर को सभी खुदरा शराब दुकानों को पूरी तरह बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन

कई ट्रेनें रद्द

राजधानी दिल्ली में 10 अक्तूबर को कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और जाम की आशंका को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है। इससे प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने 10 अक्तूबर को सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से ही निरस्त करने का निर्णय लिया है। इसके तहत नौ अक्तूबर को दोपहर दो बजे के बाद रवाना होने वाली संबंधित ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन

45  मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली पुलिस ने अनुसार शनिवार को 45 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का प्रस्ताव दिया था। जिसे दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने मंजूरी दे दी है। अब अगले आदेश तक 10 अक्तूब, 2026 को भी बंद रहेगी। डीएमआरसी के मुताबिक, मेट्रो स्टेशनों पर आने-जाने (एंट्री और एग्जिट) की सुविधा 9 अक्तूबर, 2026 को रात 9:00 बजे से बंद रहेगी और अगले आदेश तक 10 अक्तूबर, 2026 को भी बंद रहेगी।हालांकि, यात्रियों को इंटरचेंज सुविधाओं का लाभ उठाने की अनुमति होगी।

भाजपा का चंडीगढ़ में आप के खिलाफ प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शनिवार को चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध और ड्रग्स की समस्या जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा। उम्मीद है कि इस प्रदर्शन में राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता, जैसे पार्टी प्रभारी सतीश पूनिया, और अन्य प्रमुख नेता व पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा इस विरोध प्रदर्शन के ज़रिए इन मुद्दों को उजागर करना चाहती है और अहम जन-मामलों के प्रबंधन के लिए राज्य सरकार को जवाबदेह ठहराना चाहती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed