{"_id":"6ae728168bacd3249b00b27c","slug":"the-chief-minister-honored-aryan-mehak-and-akshara-una-news-c-93-1-una1026-212109-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आर्यन, मेहक और अक्षरा को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आर्यन, मेहक और अक्षरा को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
Mon, 02 Nov 2026 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 02 Nov 2026 05:22 AM IST
विज्ञापन
सक्षम बॉक्सिंग क्लब के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। स्त्र
सक्षम बॉक्सिंग क्लब के खिलाड़ी राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखा चुके हैं प्रतिभा : राजेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के अंतर्गत गांव हंबोली स्थित सक्षम बॉक्सिंग क्लब के तीन होनहार मुक्केबाजों को हाल ही में शिमला में आयोजित समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके और दो बार राष्ट्रीय पदक जीतने वाले आर्यन कुमार के अलावा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाली मेहक भारद्वाज और अक्षरा शामिल हैं।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने जिला ऊना के साथ पूरे हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। तीनों खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। क्लब के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक राजेश कुमार और वरिष्ठ प्रशिक्षक सरोज शर्मा ने बताया कि क्लब की स्थापना वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान की गई थी। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण और उचित मार्गदर्शन देकर उन्हें बड़े खेल मंचों तक पहुंचाना है।
अब तक क्लब के लगभग 90 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से मिशन ओलंपिक्स 2036 के संकल्प के साथ भविष्य के ओलंपिक पदक विजेता तैयार करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।