Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A high-tech CT scan machine will be installed at the regional hospital.

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में स्थापित होगी हाईटेक सीटी स्कैन मशीन

Tue, 03 Nov 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 03 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
A high-tech CT scan machine will be installed at the regional hospital.
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक और कदम उठाया जा रहा है। अस्पताल में 128 स्लाइस की हाईटेक मशीन लगाने की योजना है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई मशीन स्थापित की जाएगी। आधुनिक तकनीक से लैस इस मशीन के आने से अस्पताल में सीटी स्कैन जांच सुविधा को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इससे मरीजों को विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए अधिक उन्नत तकनीक का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल ऊना जिले का प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान है। यहां प्रतिदिन औसतन 500 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा आसपास के इलाकों से भी मरीज इलाज करवाने आते हैं। पुरानी मशीन के स्थान पर नई तकनीक की मशीन स्थापित करने की योजना से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

सीटी स्कैन के माध्यम से शरीर के आंतरिक अंगों की विस्तृत तस्वीरें लेकर विभिन्न बीमारियों और चोटों की पहचान करने में मदद मिलती है। विशेष रूप से सिर, छाती, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों की जांच में सीटी स्कैन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्तमान में क्रस्ना लैब के माध्यम से 16 स्लाइस की सीटी स्कैन मशीन स्थापित है। 128 स्लाइस की मशीन में शरीर के हिस्सों की अधिक विस्तृत छवियां तैयार करने की क्षमता होती है। इससे चिकित्सकों को जांच रिपोर्ट के आधार पर बीमारी की पहचान करने में सुविधा मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्षेत्रीय अस्पताल में आधुनिक सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे मरीजाें को काफी राहत मिलेगी।
-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed