{"_id":"6a9da73a0e29f3b8d10ea9bd","slug":"preparations-underway-to-gather-a-crowd-of-30000-amidst-the-threat-of-swine-flu-una-news-c-93-1-ssml1047-205021-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्वाइन फ्लू के खतरे के बीच 30 हजार की भीड़ जुटाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्वाइन फ्लू के खतरे के बीच 30 हजार की भीड़ जुटाने की तैयारी
Mon, 07 Sep 2026 11:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। चिट्टे के खिलाफ संदेश देने के लिए जिले के इंदिरा स्टेडियम से 10 सितंबर को प्रस्तावित एंटी चिट्टा वॉकथॉन में 30 हजार से अधिक लोगों को जुटाने की तैयारी है।
आयोजन का उद्देश्य निश्चित तौर पर बड़ा और सामाजिक सरोकार से जुड़ा है लेकिन इसी बीच जिले में 11 साल की बच्ची के स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए जाने के बाद इस आयोजन के समय और स्वरूप को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
ऐसे में प्रदेश सरकार के इस तरह के आयोजन को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे है। खासकर तब जब बच्ची अगस्त में एक खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद बीमार पड़ी और जांच में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन
एक ओर स्वास्थ्य विभाग संक्रमण को लेकर एहतियात बरतने की बात कर रहा है और स्कूलों तक को सतर्क रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं, दूसरी ओर कुछ ही दिनों बाद हजारों लोगों को एक जगह एकत्रित करने की तैयारी है।
अब अगर खेलकूद जैसी सीमित अवधि की गतिविधि के बाद यदि संक्रमण का मामला सामने आ सकता है तो एक ही स्थान पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने वाले आयोजन में अतिरिक्त स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत होगी।
सरकार को स्वास्थ्य विभाग से परामर्श के बाद ही ऐसे आयोजन करने चाहिए। आगामी समय के लिए वॉकथॉन स्थगित करने की मांग की है। देशराज गौतम, अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी, ऊना
चिट्टे के खिलाफ होने वाले आयोजन का विरोध नहीं है लेकिन मौजूदा मौसम और स्वाइन फ्लू के संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। सतपाल सिंह सत्ती, ऊना सदर विधायक
जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। वॉकथॉन के दौरान विभाग की टीम एहतियातन कदम उठाएगी। -डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना