{"_id":"6ac6a04ab93200d2750e7f5f","slug":"organization-outraged-over-delay-in-payment-of-financial-benefits-to-pensioners-una-news-c-93-1-una1025-208831-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पेंशनरों के वित्तीय लाभ के भुगतान में देरी पर भड़का संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पेंशनरों के वित्तीय लाभ के भुगतान में देरी पर भड़का संगठन
Thu, 08 Oct 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
ऊना। पेंशनरों को समय पर वित्तीय लाभ न मिलने से हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन ऊना खफा है। बुधवार को संगठन की मासिक बैठक पुराना बस अड्डा परिसर में जिला प्रधान सुभाष चंद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और वित्तीय लाभों के भुगतान को लेकर चर्चा की गई।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) का पूरा भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। कर्मचारियों और पेंशनरों को उनके वित्तीय लाभ समय पर मिलना चाहिए लेकिन विभागीय स्तर पर भुगतान में देरी की जा रही है। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों में रोष है।
बैठक में कहा गया कि सरकार की ओर से उन कर्मचारियों को भी लाभ देने के आदेश जारी किए गए थे, जिन्होंने 20 वर्ष तक एक ही पद पर सेवाएं दी हैं। इसके बावजूद संबंधित आदेशों को लागू करने में विभागों की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। संगठन ने आरोप लगाया कि आदेश जारी होने के बावजूद कई मामलों में पेंशनरों को अभी तक लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन
संगठन ने सरकार और विभागीय अधिकारियों से मांग की कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सभी लंबित वित्तीय लाभों का एकमुश्त भुगतान किया जाए। बैठक में चमनजीत उपाध्यक्ष, महासचिव सतपाल शर्मा, उपप्रधान विजय कुमार,कशमीर सिंह, तेलू राम, सरवण सिंह, ज्ञान चंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।