{"_id":"6ae241e1832fb9b88a05b6e4","slug":"managing-household-expenses-during-the-festive-season-is-a-challenge-onions-and-lentils-have-disrupted-the-budget-una-news-c-93-1-una1025-211668-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: त्योहारों पर घर का खर्च संभालना चुनौती, प्याज और दाल ने बिगाड़ा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: त्योहारों पर घर का खर्च संभालना चुनौती, प्याज और दाल ने बिगाड़ा बजट
Thu, 29 Oct 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
ऊना। त्योहारी सीजन में महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। घरों में पकवान बनाने की तैयारी के बीच उड़द की दाल, चने की दाल, चीनी और प्याज जैसी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान प्याज के दाम में 8.33 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा दाल चना के दाम में 6.38 फीसदी और उड़द दाल के दाम 5.79 फीसदी तक बढ़ गए हैं। ऐसे में त्योहारों पर घर का खर्च संभालना चुनौती बनता जा रहा है।
सांख्यिकी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह के मुकाबले में उड़द की साबुत दाल का भाव 121 रुपये से बढ़कर 128 रुपये प्रति किलो हो गया है, इसके दाम में सात रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह चने की दाल 94 रुपये से बढ़कर 100 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। इसके दाम में छह रुपये बढ़ोतरी हुई है।
रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाले प्याज और चीनी के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। बाजार में प्याज 60 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं। इसमें पांच रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं एम-30 चीनी का भाव 58 रुपये से बढ़कर 61 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। इसकी कीमत में तीन रुपये का इजाफा हुआ है। चावल परमल के दाम भी 38 रुपये से बढ़कर 39 रुपये प्रति किलो हो गए है, इसमें एक रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
इन वस्तुओं के दाम रहे स्थिर
सांख्यिकी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह के मुकाबले में इस सप्ताह गेहूं के आटे का भाव 40 रुपये प्रति किलो पर स्थिर है। गुड़ 61 रुपये, सरसों का तेल 215 रुपये प्रति लीटर, वनस्पति घी 180 रुपये प्रति किलो और खुली चाय 500 रुपये प्रति किलो के भाव पर कायम है। आलू का भाव भी 30 रुपये प्रति किलो पर स्थिर है। बाजार में पैक्ड चीनी का भाव 70 रुपये प्रति किलो है।
पिछले सप्ताह के मुकाबले में प्याज, खुली चीनी, उड़द दाल, चना दाल के दाम बढ़े हैं। इससे पहले अधिकतर खाद्य वस्तुुओं के दाम स्थिर थे।
-महेंद्र कुमार, सहायक अनुसंधान अधिकारी सांख्यिकी विभाग ऊना