फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A deadly spree on the roads of Una; 65 lives lost in 10 months

Una News: ऊना की सड़कों पर मौत का तांडव, 10 माह में 65 लोगों की गई जान

Thu, 22 Oct 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 22 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
A deadly spree on the roads of Una; 65 lives lost in 10 months
ऊना। ऊना की सड़कों पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। कहीं तेज रफ्तार बस बाइक सवारों की जिंदगी छीन रही है तो कहीं बेकाबू टिपर परिवारों को उजाड़ रहे हैं। ऊना-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग समेत जिले की प्रमुख सड़कों पर लगातार हो रहे हादसे यातायात सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। जनवरी से अक्तूबर तक जिले में 166 सड़क हादसों में 65 लोगों की मौत हो चुकी है। यानी हर महीने औसतन छह लोग सड़क हादसों में जान गंवा रहे हैं। चिंताजनक पहलू यह है कि मृतकों में 60 फीसदी से अधिक युवा 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के हैं। हादसों का यह सिलसिला कई परिवारों को ऐसा जख्म दे गया जिसकी भरपाई संभव नहीं।
विज्ञापन

अक्तूबर में ही जिले में कई दर्दनाक हादसे सामने आए। 20 अक्तूबर की देर रात अंब क्षेत्र के कटौहड़ खुर्द में एचआरटीसी बस की टक्कर से स्तोथर निवासी बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इससे तीन दिन पहले 17 अक्तूबर को भरवाईं में यातायात नियंत्रित कर रहे एसआई राजेश कुमार दो बसों के बीच चपेट में आ गए और उनकी जान चली गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने जिला वासियों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन न चलाएं। नाबालिग बच्चों को कोई भी वाहन चलाने को न दें। सड़क नियम लोगों की सुरक्षा के लिए हैं, उन्हें बंदिश में डालने के लिए नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं बेकाबू वाहन, कहीं भारी मालवाहक बने काल
चार अक्तूबर को हरोली के बाथड़ी में मिट्टी से भरा टिपर सड़क किनारे बनी झुग्गियों पर पलट गया। हादसे में 40 वर्षीय रिंकू देवी और उनकी बेटी कोमल कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। इसी महीने सलोह चौक पर टिपर की चपेट में आने से कांगड़ा जिले के डाडासीबा निवासी स्कूटी सवार महिला की जान चली गई। वहीं पीरनिगाह मंदिर के पास हुए हादसे में पंजाब के कपूरथला निवासी तीन वर्षीय बच्चे और उसकी 65 वर्षीय दादी की मौत हो गई, जबकि परिवार के छह अन्य सदस्य घायल हो गए।

युवाओं पर भारी पड़ रही सड़क की रफ्तार
जुलाई में नैहरियां-नंदपुर संपर्क मार्ग पर पंजोआ के पास बाइक हादसे में चक्क बेहड़ जसवां निवासी चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई थी। बाइक की चपेट में आने से सड़क किनारे पैदल चल रही एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई थी। अगस्त में दौलतपुर चौक पर घर लौट रही कॉलेज छात्रा की टिपर की चपेट में आने से मौत हो गई। इसी महीने ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिलवां पंचायत में शिव रुद्रा पेट्रोल पंप के पास कार और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में अंदौरा निवासी ऋतिक राणा और आर्यन की जान चली गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए थे।


श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, 40 घायल
अगस्त माह में पीरनिगाह क्षेत्र में हरियाणा के श्रद्धालुओं का मालवाहक वाहन चालक खाई में जा गिरा। दुर्घटना में करीब 40 श्रद्धालु घायल हुए। जून में बंगाणा क्षेत्र के हरीनगर गांव के चार लोगों को लेकर जा रही कार नलवाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हुआ। वहीं, जुलाई में धर्मशाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाणा रोडवेज की बस के नीचे स्कूटी घुस जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed