फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Relief from stray cattle: Corporation sends over two dozen bulls to a cow shelter.

Solan News: लावारिस गोवंश से मिलेगी राहत, निगम ने दो दर्जन से अधिक बैलों को गोशाला भेजा

Thu, 08 Oct 2026 12:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 08 Oct 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
Relief from stray cattle: Corporation sends over two dozen bulls to a cow shelter.
नगर निगम की ओर से लावारिस बैलों को पकड़ते हुए- संवाद।
सड़कों पर हादसों और जाम की स्थिति को देखते हुए नगर निगम की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। नगर निगम बद्दी ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती लावारिस गोवंश की समस्या को लेकर अभियान चलाकर दो दर्जन से अधिक बैलों को पकड़कर हांडा कुंडी स्थित गो सेंचुरी भेजा। निगम की टीम ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस-3, बद्दी-साई मार्ग और झाड़माजरी क्षेत्र में कार्रवाई की। पकड़े गए बैलों को ट्रक के माध्यम से गो सेंचुरी पहुंचाया गया।
नगर निगम क्षेत्र की सड़कों और मुख्य मार्गों पर लावारिस गोवंश के घूमने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर बैलों के सड़क के बीच बैठने से यातायात बाधित होने के साथ जाम की स्थिति बन रही थी। अचानक सड़क पर आने वाले गोवंश से हादसों का खतरा भी बना रहता था। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद निगम ने अभियान चलाकर बैलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुरेश शर्मा, हरबंस राणा और किशोर ठाकुर ने बताया कि आवारा बैल वाहनों को नुकसान पहुंचाने के साथ राहगीरों को दौड़ाने और उन पर हमला करने की घटनाओं का कारण भी बन रहे थे। निगम की कार्रवाई से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। निगम ने कहा कि लावारिस पशुओं को सड़कों से हटाकर गोशालाओं और गो सेंचुरी तक पहुंचाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा निगम की टीम ने आवारा कुत्तों को लेकर भी अभियान चलाया। इस दौरान 11 कुत्तों की नसबंदी की गई और कई का वैक्सीनेशन किया गया। निगम का उद्देश्य लावारिस पशुओं की संख्या नियंत्रित करने के साथ शहर में लोगों और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

नगर निगम आयुक्त विवेक चंदेल ने कहा कि लावारिस गोवंश के कारण सड़क हादसों और यातायात प्रभावित होने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। समय-समय पर अभियान चलाकर आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अधिक संख्या में आवारा पशु दिखाई देने पर नगर निगम को सूचना दें, ताकि टीम समय रहते उन्हें गोशाला या उचित स्थान पर पहुंचा सके। उन्होंने लोगों से पशुओं को खुले में न छोड़ने और यातायात व्यवस्था प्रभावित न करने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed