फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: PGI makes history with robotic liver cancer surgery on two seven-month-old girls—a first for the country.

यूपी: पीजीआई ने रचा इतिहास, सात माह की दो बच्चियों के लिवर कैंसर की रोबोटिक सर्जरी, देश में पहली बार ऐसा हुआ

Thu, 08 Oct 2026 08:12 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 08 Oct 2026 08:12 PM IST
सार

लखनऊ के पीजीआई डॉक्टरों ने सात माह की दो बच्चियों के लिवर कैंसर की रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की। संस्थान का दावा है कि इतनी कम उम्र में बच्चों के लिवर कैंसर की रोबोटिक सर्जरी देश में पहली बार हुई। दोनों बच्चियों में हेपेटोब्लास्टोमा था और ऑपरेशन के बाद उनकी हालत में सुधार है।

विज्ञापन
UP: PGI makes history with robotic liver cancer surgery on two seven-month-old girls—a first for the country.
रोबोट सर्जरी - फोटो : साइबर रोबो

विस्तार

पीजीआई के डॉक्टरों ने सात माह की दो बच्चियों के लिवर कैंसर की रोबोटिक सर्जरी कर जान बचाने में कामयाबी हासिल की। डॉक्टरों का दावा है कि इतनी कम उम्र में बच्चों के लिवर कैंसर की रोबोटिक सर्जरी देश में पहली बार की गई है। एक बच्ची को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जबकि दूसरी को शुक्रवार को डिस्चार्ज किया जाएगा। पीडियाट्रिक सर्जिकल सुपर स्पेशलिटीज विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार ने बताया कि एक बच्ची रायबरेली और दूसरी मथुरा की है। रायबरेली की पांच किलो की बच्ची में जांच के दौरान हेपेटोब्लास्टोमा पाया गया। 

विज्ञापन


कीमोथेरेपी से ट्यूमर छोटा करने के बाद पांच सितंबर को रोबोट की मदद से लिवर के बाएं हिस्से का कैंसरग्रस्त भाग निकाला गया। ऑपरेशन में करीब 10 घंटे लगे। बच्ची की छुट्टी कर घर भेज दिया गया है। मथुरा की छह किलो की बच्ची में भी हेपेटोब्लास्टोमा की पुष्टि हुई। कीमोथेरेपी के बाद तीन अक्तूबर को रोबोटिक सर्जरी की गई, जिसमें करीब छह घंटे लगे। बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार है।

विज्ञापन
Trending Videos

डॉ. विजय उपाध्याय ने बताया कि पेट में चार छोटे छेद कर ऑपरेशन किया गया और दोनों बच्चियों को रक्त चढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ी। प्रत्येक ऑपरेशन पर करीब तीन लाख रुपये खर्च हुए। दोनों बच्चियों की आगे भी कीमोथेरेपी जारी रहेगी। हालांकि लिवर कैंसर के 90 फीसदी बच्चों में दोबारा कैंसर होने का खतरा बहुत कम होता है। संस्थान निदेशक ने ऑपरेशन टीम को बधाई दी।

ये रहे ऑपरेशन टीम में

टीम में डॉ. बसंत कुमार, डॉ. विजय उपाध्याय, डॉ. अंकुर मण्डेलिया, डॉ.अंजू, डॉ.तरुण, डॉ.रोहित, एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. अरमानजीत सिंह, डॉ. कोमल पासवान, डॉ. अंशिता और नर्सिंग ऑफिसर रीता आर्य, प्रियंका शर्मा, मनु के, शबनम आरा, जितिन, श्रवण, मनोज कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed