फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   If we get assurance in writing, we will only take out a procession on Dussehra day.

लिखित में मिलेगा आश्वासन तो दशहर वाले दिन निकालेंगे सिर्फ शोभायात्रा : मारवाह

Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
If we get assurance in writing, we will only take out a procession on Dussehra day.
सोलन शहर के रामलीला को लेकर प्रेस वार्ता करते श्री जगदम्बा रामलीला मंडल के पदाधिकारी व अन्य। स्
शहर में नहीं होगी रामलीला, पक्का मंच न मिलने से नाराज है रामलीला मंडल
विज्ञापन

रामलीला मंडल का नगर निगम पर राजनीतिकरण का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पिछले 45 वर्षों से सोलन शहर में हो रही रामलीला इस बार नगर निगम की ओर से पक्का मंच न मिलने के चलते-चलते इस बार जगदंबा रामलीला मंडल के लोग नाराज हैं। रामलीला मंडल ने इस बार रामलीला का मंचन न करने का निर्णय लिया है। रामलीला मंडल ने नगर निगम पर लगातार सिर्फ आश्वासन देने और मंच बनाने के मामले का राजनीतिकरण करने का भी आरोप लगाया।
जगदंबा रामलीला मंडल के संस्थापक सदस्य व निर्देशक हरीश मारवाह ने कहा कि शहर में रामलीला के मंचन को लेकर पक्के मंच को लेकर लगातार उनके मंडल की ओर से बात की गई है, लेकिन आज तक उन्होंने किसी ने नहीं सुनी है। उन्होंने कहा कि वे पिछली मेयर से भी मिले थे और इस बार नई मेयर से भी मिले, लेकिन अभी तक उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से उन्हें मंच बनाने के लिए कई बार आश्वासन मिले हैं। 10 बार मिलने के बावजूद आज तक पक्का मंच नही मिल पाया है।
विज्ञापन

हरीश मारवाह ने कहा कि इस बार रामलीला का मंचन नहीं किया जाएगा लेकिन अगर नगर निगम उन्हें पक्का मंच बनाने का आश्वासन लिखित में देती है तो जगदंबा रामलीला मंडल सिर्फ दशहरे के दिन शोभायात्रा निकालेगा। उन्होंने कहा कि हम काफी समय से पक्के मंच की मांग कर रहे है, लेकिन उनके साथ इस बार राजनीतिकरण हो रहा है। इस मौके पर रामलीला मंडल के संरक्षक मुकेश गुप्ता, अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, महासचिव सुमित खन्ना व रामलीला मंडल के कलाकार मौजूद रहे पिछले 45 वर्षों से सोलन शहर में हो रही रामलीला लोगों को अपनी और आकर्षित करती थी, लेकिन इस बार नगर निगम की ओर से पक्का मंच न मिलने के चलते-चलते इस बार जगदंबा रामलीला मंडल के लोग नाराज हैं। रामलीला मंडल ने इस बार रामलीला का मंचन न करने का निर्णय लिया है। रामलीला मंडल ने नगर निगम पर लगातार सिर्फ आश्वासन देने और मंच बनाने के मामले का राजनीतिकरण करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदंबा रामलीला मंडल के संस्थापक सदस्य व निर्देशक हरीश मारवाह ने कहा कि शहर में रामलीला के मंचन को लेकर पक्के मंच को लेकर लगातार उनके मंडल की ओर से बात की गई है, लेकिन आज तक उन्होंने किसी ने नहीं सुनी है। उन्होंने कहा कि वे पिछली मेयर से भी मिले थे और इस बार नई मेयर से भी मिले, लेकिन अभी तक उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से उन्हें मंच बनाने के लिए कई बार आश्वासन मिले हैं। 10 बार मिलने के बावजूद आज तक पक्का मंच नही मिल पाया है।

हरीश मारवाह ने कहा कि इस बार रामलीला का मंचन नहीं किया जाएगा लेकिन अगर नगर निगम उन्हें पक्का मंच बनाने का आश्वासन लिखित में देती है तो जगदंबा रामलीला मंडल सिर्फ दशहरे के दिन शोभायात्रा निकालेगा। उन्होंने कहा कि हम काफी समय से पक्के मंच की मांग कर रहे है, लेकिन उनके साथ इस बार राजनीतिकरण हो रहा है। इस मौके पर रामलीला मंडल के संरक्षक मुकेश गुप्ता, अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, महासचिव सुमित खन्ना व रामलीला मंडल के कलाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed