फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   under 19 girls khelkood in manpur devda

Sirmour News: हॉकी में नघेता और बास्केटबॉल में जामनीवाला बना विजेता

Sat, 26 Sep 2026 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
under 19 girls khelkood in manpur devda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरुवाला (सिरमौर)। शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इसमें जिला सिरमौर के 31 विद्यालयों की करीब 290 खिलाड़ी छात्राओं ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में पांवटा सैनी समाज के अध्यक्ष गुरदीप सिंह गैरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि चरणजीत सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल नागवाल, डीपीई मनीष टंडन, धनवीर चौहान और मंच संचालक राजेश चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में फुटबॉल स्पर्धा में अकाल अकादमी बड़ू साहिब की टीम विजेता और मानपुर देवड़ा उपविजेता रही। हॉकी में नघेता विजेता और मानपुर देवड़ा उपविजेता रहा। बास्केटबॉल में जामनीवाला विजेता और बड़ू साहिब उपविजेता रहा। हैंडबॉल में कोटड़ी व्यास विजेता और बनौर स्कूल उपविजेता रहा। बेस्ट एथलीट मीट में माजरा की शानवी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रावमावि जामनीवाला दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, 400 मीटर रिले रेस में माजरा ने प्रथम, अंबोया ने द्वितीय और जामनीवाला ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में शिवानी (बनकला) प्रथम, तनुष्का (कुडला खरक) द्वितीय और मुस्कान (रावमावि पंजाहल) तृतीय रहीं। शॉटपुट में महक (पांवटा) प्रथम, सना (टोका नगला) द्वितीय और सृष्टि शर्मा (पांवटा) तृतीय रहीं। जेवलिन थ्रो में अंकिता (जामटा) ने प्रथम और वर्षा चौहान (कुडला खरक) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में आरुषि (माजरा) प्रथम, अर्चना (माजरा) द्वितीय और खुशी (जामनीवाला) तृतीय रहीं। जबकि 200 मीटर दौड़ में रवीना (माजरा) प्रथम, आरुषि (माजरा) द्वितीय और खुशी (जामनीवाला) तृतीय रहीं। इसके अलावा 400 मीटर दौड़ में शानवी शर्मा (माजरा) प्रथम, अर्चना (माजरा) द्वितीय और नैंसी (जामनीवाला) तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में शानवी शर्मा, रिया ने दूसरा और गुलशन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 1500 मीटर दौड़ में रिया प्रथम, ऋतु और आरुषि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया 3000 मीटर दौड़ में ऋतु प्रथम, हिमानी और दीक्षा ने तीसरा प्राप्त किया।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed