Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fire brigade alert on diwali

Sirmour News: दिवाली पर 24 घंटे अलर्ट रहेगा अग्निशमन विभाग का नियंत्रण कक्ष

Sun, 08 Nov 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
fire brigade alert on diwali
नाहन के चौगान मैदान में पटाखों की बिक्री के दौरान सुरक्षा के तौर पर खड़ी दमकल गाड़ी। संवाद
-दमकल विभाग ने जिले में आग की घटनाएं रोकने के लिए किए विशेष प्रबंध
विज्ञापन

-आपात स्थिति में सूचना के लिए जारी किए टोल फ्री नंबर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। दिवाली पर आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग और गृह रक्षा विभाग ने जिले में विशेष प्रबंध किए हैं। दिवाली के दौरान अग्निशमन विभाग का मुख्य नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन के आदेशक तोता राम शर्मा ने लोगों से त्योहार के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

आदेशक ने बताया कि जिला मुख्यालय पर मुख्य नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। सभी दमकल इकाइयों के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश पर नहीं जाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की ओर से अग्निशमन हाइड्रेंट का निरीक्षण भी किया गया है। उन्होंने कहा कि दिवाली पर दीये, मोमबत्तियां और पटाखे जलाते समय आग लगने की आशंका रहती है। इसलिए दीये और मोमबत्तियां सुरक्षित स्थान पर जलाएं। इनके आसपास पर्दे, कपड़े और अन्य ज्वलनशील सामग्री न रखें। पूजा स्थल पर भी विशेष सावधानी बरतें। पटाखे जलाने से पहले आसपास की जगह को साफ कर लें। वहां कबाड़ या अन्य ज्वलनशील सामग्री नहीं होनी चाहिए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आतिशबाजी न करें। पटाखे जलाने वाली जगह पर पानी की बाल्टी जरूर रखें और छोटे बच्चों के पास पटाखे न जलाएं।
विज्ञापन


इनसेट
आग लगने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
मुख्य दमकल केंद्र नाहन: 101 (टोल फ्री), 0102222500, 85808 36916
दमकल केंद्र पांवटा साहिब: 01704-292666, 82197 49347
उपदमकल केंद्र शिलाई: 01704-278502, 94181 64230
दमकल चौकी कालाअंब: 01702-238600, 98056 52613

नाहन के चौगान मैदान में पटाखों की बिक्री के दौरान सुरक्षा के तौर पर खड़ी दमकल गाड़ी। संवाद

नाहन के चौगान मैदान में पटाखों की बिक्री के दौरान सुरक्षा के तौर पर खड़ी दमकल गाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed