फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   41 panchayats in the district are TB-free; four have received gold status.

Sirmour News: जिले की 41 पंचायतें टीबी मुक्त, चार को मिला गोल्ड

Thu, 22 Oct 2026 05:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
41 panchayats in the district are TB-free; four have received gold status.
वर्ष 2025 में हासिल की उपलब्धि
विज्ञापन

11 पंचायतों को सिल्वर और 26 को कांस्य अवॉर्ड से किया सम्मानित
जिला प्रशासन ने खंड स्तर पर पंचायतों को किया सम्मानित
चंद्र ठाकुर
नाहन (सिरमौर)। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत जिले की 41 पंचायतों को वर्ष 2025 में टीबी-मुक्त घोषित कर सम्मानित किया गया। जिले की कुल 259 पंचायतों में से चार को गोल्ड, 11 को सिल्वर और 26 पंचायतों को कांस्य अवॉर्ड मिला। खंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में पंचायतों को सम्मानित कर टीबी उन्मूलन की दिशा में किए गए प्रयासों को सराहा गया।
टीबी-मुक्त पंचायतों की श्रेणी में पच्छाद स्वास्थ्य खंड की मानगढ़, राजगढ़ की दाहण, संगड़ाह की भाट्टन बंजौंड और शिलाई की नाया पंचायत को गोल्ड अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन

सिल्वर अवॉर्ड पाने वाली पंचायतों में धगेड़ा खंड की चाकली और देवनी, पच्छाद की बागपशोग, राजगढ़ की कूडू लवाणा और शाया सनोरा, राजपुर की गोजर अढ़ायन और कंडेला अदवाड़, संगड़ाह की देवा मानल, नौहराधार और सांगना तथा शिलाई की मानल पंचायत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांस्य अवॉर्ड के लिए धगेड़ा खंड की महीपुर, नेहर-स्वार, नेहली-धीड़ा और पालियो पंचायत चुनी गईं। पच्छाद की जयहर, सराहां और शाड़िया, राजगढ़ खंड की छोगटाली, दाहच मानवा, दीदग और रानाघाट तथा राजपुर की बढ़ाना, छछेती, हरिपुरखोल, कोड़गा, पातलियों और सैनवाला-मुबारिकपुर पंचायत को भी सम्मान मिला। इसी श्रेणी में संगड़ाह खंड की भलौना, ब्योंग टटवा, लानापालर, रजाना, सैंज और सेर तंदूला तथा शिलाई खंड की बाम्बल, मिल्लाह और पाब मानल पंचायत शामिल हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद ने बताया कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों और समुदाय के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed