फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pensioners will meet the Chief Minister on September 21

Mandi News: 21 सितंबर को मुख्यमंत्री से बैठक करेंगे पेंशनर

Sun, 13 Sep 2026 06:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Pensioners will meet the Chief Minister on September 21
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त मोर्चा के राज्य अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर के पेंशनरों का प्रतिनिधिमंडल 21 सितंबर को राज्य सचिवालय, शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात करेगा। मुख्यमंत्री ने पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा और उनके समाधान के लिए मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को बैठक के लिए आमंत्रित किया है। बैठक में विशेष रूप से वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के लंबित वित्तीय मामलों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।पेंशनर एसोसिएशन के जिला प्रधान एवं प्रदेश संयोजक हरीश शर्मा ने बताया कि प्रदेशभर के पेंशनरों को इस बैठक से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि लंबित वित्तीय देनदारियों, पेंशनरों के अधिकारों और अन्य मांगों के समाधान के लिए संयुक्त मोर्चा लगातार सरकार के समक्ष अपनी आवाज उठाता रहा है।सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय प्रदेश के विकास और जनसेवा में समर्पित किया है। ऐसे में उनकी जायज मांगों और लंबित वित्तीय अधिकारों को महज आर्थिक विषय के रूप में नहीं, बल्कि उनके सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषय के रूप में देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed