{"_id":"6acbd98e7a90691bba016814","slug":"lifetime-achievement-awards-for-six-senior-citizens-mandi-news-c-90-1-ssml1024-217256-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: छह वरिष्ठ नागरिकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: छह वरिष्ठ नागरिकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह शिक्षकों को मिला नेशन बिल्डर अवार्ड
संवाद न्यूज
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सामाजिक सरोकारों में योगदान देने वाली विभूतियों के सम्मान में रविवार को जोगिंद्रनगर में रोटरी क्लब ने समारोह आयोजित किया। इस दौरान छह वरिष्ठ नागरिकों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और छह शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से नवाजा गया।
कर्नल ओपी शर्मा, शोभा सिंह, सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्ण सिंह वालिया, प्रेम पाल शर्मा, विमला ठाकुर और सरदार मोहन सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। वहीं, पंकज मोहन, नीलम ठाकुर, श्याम लाल, बंदना ठाकुर, परस राम और आशा देवी को नेशन बिल्डर अवार्ड दिया गया। सभी को शॉल, टोपी, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
समारोह की अध्यक्षता रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनोद राठौर ने की। क्लब सचिव राकेश राठौर ने बताया कि क्लब हर वर्ष समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वालों को सम्मानित करता है। पिछले दस वर्षों में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों और शिक्षकों को रोटरी अवार्ड दिए जा चुके हैं। इस अवसर पर तलकेहड़ पंचायत की प्रधान शूचिका, नगर परिषद जोगिंद्रनगर के उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया, पूर्व पार्षद रंजन शर्मा और समाजसेवी विजय शर्मा को विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। हिमाचली गायक भाविक और गतिक ने प्रस्तुतियां देकर समां बांधा।