{"_id":"6abd09d258e2221a140e3176","slug":"ishani-wins-the-under-11-girls-singles-event-mandi-news-c-90-1-ssml1024-215609-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अंडर-11 बालिका वर्ग के एकल मुकाबले में इशानी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अंडर-11 बालिका वर्ग के एकल मुकाबले में इशानी विजेता
विज्ञापन
अंडर-11 से अंडर-17 आयु वर्ग तक बैडमिंटन में हुए रोमांचक मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला बैडमिंटन संघ की जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का मंगलवार देर शाम समापन हुआ। समापन समारोह में विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता अरुण शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विवेक हाजिरी की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला सचिव दतुल चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में एकल, युगल और मिश्रित युगल मुकाबले करवाए गए। अंडर-11 बालिका एकल वर्ग में इशानी विजेता और अवनी चंदेल उपविजेता रहीं, जबकि बालिका युगल में आकृति और अवनी की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया। बालक एकल में अर्णव वर्मा विजेता और आयिश उपविजेता रहे। इसी प्रकार अंडर-13 आयु वर्ग में बालिका युगल का खिताब हिमांशिका और मानवी की जोड़ी ने जीता, जबकि बालक एकल में गौरवांश ने पहला और सार्थक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-15 वर्ग में रिहाना ने बालिका एकल का खिताब अपने नाम किया, जबकि नव्या बोहरा उपविजेता रहीं। बालक एकल में शिवम विजेता और दक्षय उपविजेता रहे। अंडर-17 बालिका एकल में वेदांशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि तन्वी उपविजेता रहीं। इसके अलावा, बालक युगल में भावनीत और गिरिश तथा मिश्रित युगल में कार्तिक और वेदांशी की जोड़ी विजेता रही। समापन पर आयोजकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।