{"_id":"6ac7a4180e7a2f8ea600b526","slug":"13-panchayats-in-karsog-become-tb-free-kunhu-tops-nutrition-exhibition-mandi-news-c-90-1-ssml1045-216837-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: टीबी मुक्त हुईं करसोग की 13 पंचायतें, पोषण प्रदर्शनी में कुन्हू अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: टीबी मुक्त हुईं करसोग की 13 पंचायतें, पोषण प्रदर्शनी में कुन्हू अव्वल
विज्ञापन
एसडीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। करसोग स्वास्थ्य खंड की 13 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित होने पर नागरिक चिकित्सालय करसोग में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। पोषण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम अलीशा चौहान ने पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किए। पद्मश्री नेक राम शर्मा विशेष अतिथि रहे।
कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों व उप स्वास्थ्य केंद्रों की टीमों ने पोषण प्रदर्शनी लगाकर संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक किया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुन्हू प्रथम, केलोधार द्वितीय और भनेरा तृतीय रहा। इस अवसर पर करसोग में टीबी उन्मूलन के लिए सहभागिता योजना शुरू की गई। एसडीएम ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायतों और आम लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। समय पर जांच और उपचार तथा पौष्टिक आहार से इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।