फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Super-7 cricket tournament to be held in Billing from the 9th.

Kullu News: बिलिंग में 9 से होगी सुपर-7 क्रिकेट प्रतियोगिता

Sat, 03 Oct 2026 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Super-7 cricket tournament to be held in Billing from the 9th.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने, नशे से दूर रखने और उन्हें फिट रखने के उद्देश्य से यंग फार्मर क्लब बिलिंग सुपर-7 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करेगा।
विज्ञापन

9 से 12 अक्तूबर तक करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बिलिंग में होने वाली यह प्रतियोगिता युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। ग्राम पंचायत केलांग के उपप्रधान प्रमोद कुमार टशी ने बताया कि यंग फार्मर क्लब बिलिंग इससे पहले भी युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए लाहौल प्रीमियर लीग (एलपीएल) क्रिकेट सुपर-सिक्स टूर्नामेंट समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर चुका है।
विज्ञापन

क्लब का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर स्वस्थ और सकारात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने बताया कि ठंडे मौसम और ऊंचाई वाले क्षेत्र में होने वाली इस प्रतियोगिता में सात खिलाड़ियों की टीम और सात ओवर के प्रारूप में मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार रुपये, उपविजेता को 10 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 3 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रतियोगिता के आयोजन के लिए यंग फार्मर क्लब बिलिंग की ओर से टशी गुमलिंगपा, मोनू बुकुजी, टशी टचीजी और दावा स्वाची को आयोजन समिति की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed