{"_id":"6ac1f2a9c710a863d2093c68","slug":"accused-arrested-with-ak-47-and-hand-grenades-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों से पहले आतंकी साजिश नाकाम: एके-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ आरोपी गिरफ्तार, अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों से पहले आतंकी साजिश नाकाम: एके-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ आरोपी गिरफ्तार, अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता
Sun, 04 Oct 2026 12:01 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:01 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एके-47 राइफल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपी के विदेशी तस्करों से संपर्क होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
अमृतसर में हथियारों और हैंड ग्रेनेड के साथ आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
विस्तार
त्योहारों के दौरान अमृतसर में आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे एक आरोपी को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एके-47 राइफल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपी के विदेशी तस्करों से संपर्क होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
पुलिस ने साजिश की नाकाम
पुलिस के मुताबिक आरोपी विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर अवैध हथियारों की सप्लाई हासिल करने में जुटा था। जांच में यह भी पता चला है कि त्योहारों के मद्देनजर पुलिस थानों और अन्य सरकारी संस्थानों को निशाना बनाकर वारदात की तैयारी की जा रही थी। हालांकि, पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए साजिश को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया केस
इस संबंध में थाना घरिंडा में आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और हथियारों की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। साथ ही विदेशी तस्करों से उसके संपर्क और नेटवर्क की आगे-पीछे की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन