{"_id":"6a99b2b85f0fccfb0b09f92e","slug":"statements-of-the-female-teacher-will-now-be-recorded-in-the-kheer-incident-kullu-news-c-89-1-klu1002-185776-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: खीर प्रकरण में अब महिला अध्यापिका के दर्ज होंगे बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: खीर प्रकरण में अब महिला अध्यापिका के दर्ज होंगे बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाड़ी में खीर प्रकरण मामले में लोगों के बयान लेने की प्रक्रिया जारी है। मामले में अब एक महिला अध्यापिका का बयान लिया जाना बाकी है जो खीर बनाने के लिए अपने घर से दूध लेकर आई थीं। उन्हें भी मामले में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि वह स्कूल में एसएमसी के तहत पढ़ाती हैं। उन्हें बुधवार को बयान देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन बुधवार को सिर्फ मिड-डे मील वर्कर और एसएमसी की अध्यक्ष के बयान दर्ज हुए। अध्यापिका को अब सोमवार को बयान देने के लिए बुलाया गया है। उसके बाद ही जांच रिपोर्ट पूरी होगी।
उधर, जिस दुकान से चीनी और अन्य सामान खरीदा गया था, उस दुकान से भरे चीनी और अन्य खाद्य वस्तुओं की लैब जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। स्कूल से भरे गए चीनी के सैंपल में चीनी की गुणवत्ता कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई है। मामले की जांच का जिम्मा देख रहे उपमंडलाधिकारी मनाली गुंजीत चीमा का कहना है कि जांच रिपोर्ट और खाद्य वस्तुओं की सैंपल रिपोर्ट को कंपाइल किया जा रहा है। एक महिला के बयान लिए जाने बाकी हैं। सोमवार को उनके बयान दर्ज किए जाएंगे और उसके बाद जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हो सकेगी। संवाद