{"_id":"6a99b5031575488c54093558","slug":"painter-trade-discontinued-at-iti-sainj-youth-distressed-kullu-news-c-89-1-ssml1015-185763-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आईटीआई सैंज में पेंटर ट्रेड बंद, युवा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आईटीआई सैंज में पेंटर ट्रेड बंद, युवा परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लारजी/कुल्लू। प्रदेश में चल रही एकमात्र पेंटर ट्रेड को सरकार ने बंद कर दिया है। यह ट्रेड जिला कुल्लू के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सैंज में चल रहा था। अब ट्रेड बंद होने से प्रदेश के युवाओं को परेशान होना पड़ रहा है। पेंटर का प्रशिक्षण पाने के लिए युवाओं को प्रदेश के बाहर जाना पड़ रहा है, जिससे पढ़ाई पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। आईटीआई सैंज में पेंटर ट्रेड संचालित किया जा रहा है, लेकिन इस शैक्षणिक सत्र 2026-2027 में प्रशिक्षुओं को प्रथम वर्ष में प्रवेश नहीं मिल पाया है। इसका कारण सरकार की ओर से ट्रेड को बंद करना बताया जा रहा है। इससे प्रदेशभर के युवाओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
वर्तमान समय में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र सैंज में पेंटर ट्रेड में द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं की कक्षाएं नियमित चल रही हैं, लेकिन प्रथम वर्ष में प्रवेश नहीं दिया गया है। सैंज में इस ट्रेड में पढ़ाई करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रशिक्षु आते हैं, लेकिन इस बार प्रवेश नहीं मिलने से युवाओं को निराश होना पड़ा है। युवाओं को मजबूरन दूसरे ट्रेडों में पढ़ाई करनी पड़ रही है। पेंटर के प्रशिक्षण के लिए अन्य राज्यों का रुख करना पड़ रहा है। इस संबंध में औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के उपप्रधानाचार्य शशिकांत शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षकों की मैपिंग न होने की वजह से सरकार ने पेंटर ट्रेड को बंद कर दिया है।
....
सैंज आईटीआई में प्रदेश के एकमात्र पेंटर ट्रेड को बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश सरकार इसे बहाल करे अन्यथा इस फैसले के विरोध में सड़कों पर उतर कर जनांदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
-अमर ठाकुर, स्थानीय निवासी
...
संस्थान में प्रदेश के युवाओं को तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल रहा था। इनमें पेंटर ट्रेड विशेष रूप से महत्वपूर्ण था, क्योंकि यह ट्रेड पूरे प्रदेश में केवल सैंज में ही संचालित हो रहा था। इस महत्वपूर्ण ट्रेड को बंद कर दिया गया। सरकार अपने फैसले पर विचार करे।
-ओम प्रकाश ठाकुर, समाज सेवक
000