फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Children's success is not limited to studies only: Manvi

बच्चों की सफलता सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं : मानवी

Tue, 29 Sep 2026 06:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Children's success is not limited to studies only: Manvi
मनाली। युवा समाजसेविका मानवी शर्मा ने डीपीएस मनाली के सहयोग से प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए ‘अकादमिक सीमाओं से आगे बढ़कर बच्चों की परवरिश’ विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा और परवरिश को केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित न रखते हुए उनके भावनात्मक, सामाजिक, शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास पर भी ध्यान देने के लिए जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में आईपीएस अधिकारी अभिषेक उपस्थित रहे। उन्होंने बदलते सामाजिक परिवेश में बच्चों के पालन-पोषण, व्यवहार, मूल्यों और व्यक्तित्व विकास में अभिभावकों तथा शिक्षकों की भूमिका पर विचार साझा किए। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बच्चों के स्वास्थ्य और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर अभिभावकों का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में डॉ. संजू पॉल ने विद्यार्थियों के साथ कला के महत्व पर संवाद किया। युवा समाजसेविका मानवी शर्मा ने कहा कि बच्चों का भविष्य केवल उनकी शैक्षणिक सफलता से तय नहीं होता। उन्हें समझना, उनकी रुचियों को पहचानना, उनके स्वास्थ्य और भावनाओं का ध्यान रखना तथा उन्हें रचनात्मक अवसर देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed