फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Aditya shows his mettle in Ladakh, finishes fifth in cycling

Kullu News: लद्दाख में आदित्य ने दिखाया दम, साइकिलिंग में पांचवें स्थान पर रहे

Sun, 18 Oct 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Aditya shows his mettle in Ladakh, finishes fifth in cycling
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति के तेलिंग गांव के आदित्य वर्धन बौद्ध ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की साइकिलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। लद्दाख में 18 अक्तूबर को आयोजित जेडएलएस-26 राउंड-2 साइक्लिंग प्रतियोगिता के मेन ओपन वर्ग में आदित्य ने पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

3.8 किलोमीटर की इस रेस को आदित्य ने करीब चार मिनट 37 सेकंड में पूरा किया। प्रतियोगिता में यानहसिंग ली ने पहला, महाराष्ट्र के सिद्धार्थ खंडेलवाल ने दूसरा और मेघालय के विल विल्बोर्नसन ने तीसरा स्थान हासिल किया। हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए आदित्य ने देश के प्रतिभाशाली साइकिलिस्टों के बीच अपनी क्षमता का परिचय दिया।
विज्ञापन

आदित्य वर्धन बौद्ध लाहौल-स्पीति के तेलिंग गांव निवासी राकेश और निशा के बेटे हैं। वह वर्तमान में कुल्लू स्थित लॉरेल पब्लिक स्कूल में जमा दो कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ साइक्लिंग में उनकी उपलब्धियां क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन से लाहौल-स्पीति सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। स्थानीय विधायक अनुराधा राणा और पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने आदित्य और उनके परिजनों को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed