फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Marathon in Dehra tomorrow; senior citizens to showcase their mettle.

Kangra News: देहरा में मैराथन कल, वरिष्ठ नागरिक दिखाएंगे अपना दम

Mon, 12 Oct 2026 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 12 Oct 2026 07:36 AM IST
विज्ञापन
Marathon in Dehra tomorrow; senior citizens to showcase their mettle.
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। स्वस्थ जीवनशैली और शारीरिक फिटनेस का संदेश देने के लिए देहरा में कल (13 अक्तूबर) वरिष्ठ नागरिकों की लघु मैराथन का मंच सजेगा। वरिष्ठ नागरिक मंच की ओर से आयोजित इस दौड़ में 60 और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन सुबह नौ बजे शहीद भुवनेश चौक से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मैराथन शहीद भुवनेश चौक से शुरू होकर हरिपुर रोड पर देहरा नगर परिषद की सीमा तक जाएगी। यहां से प्रतिभागी वापस एसडीएम कार्यालय तक अपनी दौड़ पूरी करेंगे।
विज्ञापन

मंच के उपाध्यक्ष भूपेश उप्पल ने बताया कि प्रतियोगिता को महिला और पुरुष वर्ग में कुल चार श्रेणियों (60 व 70 वर्ष या इससे अधिक) में बांटा गया है। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से सुबह 8:30 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया है। मैराथन के दौरान तहसील कल्याण अधिकारी विपुल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ पूरी होने के बाद सुबह 10 बजे लघु सचिवालय के प्रांगण में पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें एसडीएम देहरा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed