फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Female devotee dies after falling ill while distributing *prasad* at Jwalamukhi.

Kangra News: ज्वालामुखी में प्रसाद बांटते बिगड़ी तबीयत, महिला श्रद्धालु की मौत

Tue, 13 Oct 2026 08:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 13 Oct 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
Female devotee dies after falling ill while distributing *prasad* at Jwalamukhi.
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर परिसर में सोमवार दोपहर श्रद्धालुओं को लंगर बांटते समय पंजाब से आई एक महिला श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मानसा (पंजाब) निवासी 53 वर्षीय तारा देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद बांट रही थीं। इसी दौरान वह अचानक बेसुध होकर फर्श पर गिर पड़ीं।
विज्ञापन

इस घटना के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं और सेवादारों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों और मंदिर कर्मियों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाई और उन्हें नागरिक चिकित्सालय ज्वालामुखी पहुंचाया। अस्पताल में आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने महिला की जान बचाने का भरसक प्रयास किया और उन्हें करीब 15 मिनट तक लगातार सीपीआर भी दी, लेकिन उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आधिकारिक तौर पर मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार तारा देवी उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और मधुमेह (शुगर) की बीमारी से पीड़ित थीं और उनकी नियमित दवाइयां चल रही थीं। अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. सतिंदर वर्मा ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं। चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल अत्यधिक बढ़ा हुआ पाया गया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से उनकी मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed