{"_id":"6a9c267819c700dad50797bf","slug":"even-on-the-weekend-most-hotels-in-dharamshala-saw-slow-business-kangra-news-c-95-1-kng1046-254120-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: वीकेंड पर भी धर्मशाला के अधिकांश होटलों में मंदा रहा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: वीकेंड पर भी धर्मशाला के अधिकांश होटलों में मंदा रहा कारोबार
Sun, 06 Sep 2026 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 06 Sep 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी होटलों में 25 और एचपीटीडीसी में 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी, बारिश बनी पर्यटकों की राह में रोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में वीकेंड पर भी होटल कारोबार को अपेक्षित रफ्तार नहीं मिल पाई। शनिवार को निजी होटलों में करीब 25 फीसदी, जबकि एचपीटीडीसी के होटलों में औसतन 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। वीकेंड के बावजूद पर्यटकों की कम आमद से होटल कारोबारियों में मायूसी रही।
लगातार बारिश के कारण धर्मशाला और आसपास के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित हुई है। होटल कारोबारियों के अनुसार वीकेंड पर अच्छी बुकिंग की उम्मीद रहती है, लेकिन इस बार कम पर्यटक आने से कारोबार प्रभावित हुआ। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि होटल, रेस्तरां, टैक्सी और अन्य गतिविधियां पर्यटकों की आमद पर निर्भर हैं। ऐसे में कम ऑक्यूपेंसी का असर पूरे पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है।
पर्यटन नगरी के निजी होटलों में वीकेंड पर मात्र 25 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही है। 15 सितंबर के बाद होटल कारोबार में रफ्तार आने की उम्मीद है।
- विवेक महाजन, महासचिव, होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला
एचपीटीडीसी के होटलों में औसतन करीब 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। बरसात के चलते ऑक्यूपेंसी में गिरावट आई है।
-कैलाश ठाकुर, एजीएम, एचपीटीडीसी