Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: No more interviews for pre primary admissions; Department of Child Development issues notification

हिमाचल प्रदेश: प्री प्राइमरी में प्रवेश के लिए अब साक्षात्कार नहीं, बाल विकास विभाग ने जारी की अधिसूचना

Thu, 05 Nov 2026 09:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Nov 2026 09:13 PM IST
सार

प्रदेश के सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य शिक्षा बोर्डों में चल रहे स्कूल प्री प्राइमरी कक्षाओं में प्रवेश के लिए साक्षात्कार नहीं ले पाएंगे। छोटे बच्चों को प्रवेश प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परीक्षा, साक्षात्कार या मानसिक दबाव से गुजरना नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
Himachal: No more interviews for pre primary admissions; Department of Child Development issues notification
महिला एवं बाल विकास विभाग। - फोटो : विभाग

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य शिक्षा बोर्डों में चल रहे स्कूल प्री प्राइमरी कक्षाओं में प्रवेश के लिए साक्षात्कार नहीं ले पाएंगे। छोटे बच्चों को प्रवेश प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परीक्षा, साक्षात्कार या मानसिक दबाव से गुजरना नहीं पड़ेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस संबंध में प्रदेश में हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा केंद्र (रेगुलेशन और पंजीकरण) अधिनियम में अधिसूचना जारी की है। इन निर्देशों से अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिला पसंदीदा स्कूल में करवाने के लिए परेशान रहते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

नई व्यवस्था में  प्रक्रिया पर रोक रहेगी
अभी तक कई स्कूलों में प्री-प्राइमरी में प्रवेश के लिए बच्चों और अभिभावकों से विभिन्न तरह के सवाल पूछे जाते थे। कई बार छोटे बच्चों को चयन प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ता था। नई व्यवस्था में अब इस तरह की प्रक्रिया पर रोक रहेगी। अधिसूचना के अनुसार नियमों का पालन करना सभी संबंधित स्कूलों के लिए जरूरी होगा। यदि किसी स्कूल की ओर से निर्धारित नियमों के विपरीत बच्चे को दाखिला देने से इन्कार किया जाता है या प्रवेश प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की जाती है, तो अभिभावक इसकी शिकायत संबंधित जिला उपायुक्त (डीसी) या निदेशालय में कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई योजना में अब जिला के किसी भी निजी स्कूल में किसी भी प्रकार की चयन प्रक्रिया नहीं होगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य प्रारंभिक शिक्षा को बच्चों के लिए सहज, सरल और तनावमुक्त बनाना है, ताकि हर बच्चे को बेहतर शिक्षा के अवसर मिल सकें। - अशोक कुमार शर्मा, डीपीओ, महिला एवं बाल विकास कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed