{"_id":"6aa06b735e47b55fe805af5d","slug":"consumer-welfare-forum-expresses-outrage-over-smart-meter-installation-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-207582-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: उपभोक्ता कल्याण मंच ने स्मार्ट \nमीटर लगाने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: उपभोक्ता कल्याण मंच ने स्मार्ट मीटर लगाने पर जताया रोष
Wed, 09 Sep 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
अग्घार में आयोजित उपभोक्ता कल्याण मंच की बैठक में मौजूद लोग नारेबाजी करते। स्रोत : जागरूक पाठक
लदरौर (हमीरपुर)। उपभोक्ता कल्याण मंच की बैठक मंगलवार को अग्घार शिव मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में महिला मंडलों के प्रतिनिधियों, बिजली बोर्ड के पेंशनर्स और क्षेत्र के अन्य लोगों ने भाग लिया। इससे पहले मंच की ओर से रैली निकालकर बिजली बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की गई।
मंच के संयोजक कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत की जा रही स्मार्ट मीटर प्रणाली का विरोध किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है।
उनका आरोप है कि बिजली वितरण क्षेत्र में निजी कॉरपोरेट भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध सामने आया है।
विज्ञापन
प्रदेश में भी कई स्थानों पर पुलिस का इस्तेमाल कर दबाव बनाकर स्मार्ट मीटर लगाए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने इसे निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनका बिजली बिल शून्य आता है। ऐसे में स्मार्ट मीटर का अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं है।
कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने प्रदेश सरकार से स्मार्ट मीटर के निर्णय पर पुनर्विचार करने और उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को रोकने की मांग की। संवाद