{"_id":"6ad5206dbd27e965cc0d881a","slug":"congress-protest-in-bhoranj-under-the-save-votes-save-the-nation-campaign-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-212509-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत भोरंज में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत भोरंज में कांग्रेस का प्रदर्शन
Mon, 19 Oct 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत भोरंज में कांग्रेस के कार्यकर्ता नोरबाजी करते हुए। स्रोत : जागर
जाहू (हमीरपुर)। वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत रविवार को भोरंज में ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विधायक सुरेश कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान विधायक सुरेश कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि इसके नाम पर 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं को वोट देने के अधिकार से वंचित किया जा रहा है।
उन्होंने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के रवैये पर भी सवाल उठाए। विधायक ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में मताधिकार की रक्षा के लिए बड़ा जन आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस आंदोलन से केंद्र सरकार और उसके मंत्री घबराए हुए हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन में भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह बन्याल, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, केशव कौशल, मधुबाला, सविता मिन्हास और तरुण बन्याल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।