{"_id":"6ae79ac02054b7dd5e0f22ff","slug":"161-students-participated-in-the-nmms-examination-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-214124-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एनएमएमएस परीक्षा में 161 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एनएमएमएस परीक्षा में 161 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
Mon, 02 Nov 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर स्कूल में एनएमएमएस परीक्षा देकर बाहर आते विद्यार्थी। संवाद
हमीरपुर। पीएमश्री बलिदानी कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में रविवार को नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) के दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए आठवीं कक्षा के 169 विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 161 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि आठ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। पहला सत्र सुबह 10 से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 से 3:30 बजे तक चला। परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को नौवीं से बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई जारी रखने के लिए हर साल 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
स्कूल की प्रधानाचार्य दीप्ति राणा ने बताया कि विद्यार्थियों ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा दी।