{"_id":"6ae6216f98a3889473066b1e","slug":"deliberations-in-chuwari-regarding-preparations-for-the-chief-ministers-visit-chamba-news-c-88-1-ssml1006-201652-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर चुवाड़ी में मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर चुवाड़ी में मंथन
Sat, 31 Oct 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंबा के चुवाड़ी में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों से चर्चा करते विस अध्यक्ष कुलदीप सि
विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने अधिकारियों से व्यवस्थाएं समय रहते पूरा करने को कहा
यातायात, पार्किंग, बिजली और पेयजल व्यवस्था पर रहेगा विशेष ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। मुख्यमंत्री के जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित प्रवास को लेकर उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जनसभाओं, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल और लोगों की आवाजाही से जुड़ीं व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त पार्किंग और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने निर्बाध बिजली आपूर्ति और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने को भी कहा। बैठक में जनसभा स्थलों, सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम और शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री के संवाद को लेकर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर राज्य वन निगम के निदेशक कृष्ण चंद चेला, एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, एसडीएम मुनीष सोनी, डीएसपी शेर सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर और जल शक्ति विभाग के अधिकारी राजेश मोगरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिले के अन्य एडीएम और एसडीएम भी वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े।
विज्ञापन
--