{"_id":"6ad9ac42eda5c1967d04dac2","slug":"cm-sukhu-holi-visit-cancelled-programs-chandra-mani-kulethi-funeral-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: चंद्रमणि कुलेठी की अंत्येष्टि में शामिल होंगे सीएम, होली में सभी शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: चंद्रमणि कुलेठी की अंत्येष्टि में शामिल होंगे सीएम, होली में सभी शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम रद्द
Thu, 22 Oct 2026 11:55 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:55 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज दोपहर साढ़े 12 बजे होली हेलिपैड पहुंचेंगे। वह युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की अंत्येष्टि में शामिल होंगे। एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर के अनुसार, दौरे के दौरान होने वाले सभी शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से वापस लौटेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के होली दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री निर्धारित समय के अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे होली हेलिपैड पहुंचेंगे। यहां वह युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की अंत्येष्टि में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान प्रस्तावित सभी शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू दोपहर साढ़े 12 बजे होली हेलिपैड पहुंचेंगे। वह चंद्रमणि कुलेठी की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद हेलिकॉप्टर के जरिए वापस लौट जाएंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन प्रस्तावित थे, लेकिन अब इन सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री का होली दौरा चंद्रमणि कुलेठी की अंत्येष्टि में शामिल होने तक सीमित रहेगा। एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन और वापसी का कार्यक्रम निर्धारित है। वह अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद हेलिकॉप्टर से वापस रवाना होंगे।