फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Distributed fruits, sweets, and utensils to the elderly at the old age home.

Bilaspur News: वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटे फल, मिठाइयां और बर्तन

Tue, 22 Sep 2026 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Distributed fruits, sweets, and utensils to the elderly at the old age home.
दयोली वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिलती निफा की टीम। स्रोत: निफा
निफा की 26वीं वर्षगांठ पर सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ बिताया समय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) की 26वीं वर्षगांठ पर निफा बिलासपुर की टीम ने दयोली स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य किया। टीम ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की जरूरत को देखते हुए आवश्यक बर्तन उपलब्ध करवाए। इसके अलावा बुजुर्गों को फल और मिठाइयां भी वितरित की गईं। कुछ दिन पहले टीम के सदस्यों ने वृद्धाश्रम का दौरा किया था। इस दौरान उन्हें पता चला कि बुजुर्गों की संख्या के अनुपात में बर्तनों की कमी है। वृद्धाश्रम के स्टाफ ने आवश्यक बर्तनों की सूची टीम को दी। इसके बाद निफा टीम ने अपनी क्षमता के अनुसार यह जरूरत पूरी करने का निर्णय लिया। वर्षगांठ के अवसर पर टीम के सदस्यों ने आवश्यक बर्तन एकत्र कर वृद्धाश्रम में उपलब्ध करवाए। उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताया, बातचीत की और उनका हालचाल भी जाना। टीम सदस्यों ने कहा कि सेवा केवल जरूरत का सामान उपलब्ध करवाने तक सीमित नहीं है। बुजुर्गों के साथ समय बिताना, उनकी बातें सुनना और उन्हें अपनापन महसूस करवाना भी महत्वपूर्ण है।

सेवा कार्य के दौरान निफा की राज्य समन्वयक नेहा शर्मा, जिला समन्वयक आशीष शर्मा और सदस्य नूतन सांख्यान मौजूद रहे। टीम ने कहा कि संस्था की ओर से आगे भी जरूरतमंद लोगों की आवश्यकताओं के अनुसार सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed