फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ATM in Geharvi out of order for a week; residents of five panchayats facing inconvenience.

Bilaspur News: गेहड़वीं में एटीएम एक सप्ताह से खराब, पांच पंचायतों के लोग परेशान

Sat, 26 Sep 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
ATM in Geharvi out of order for a week; residents of five panchayats facing inconvenience.
नकदी निकालने के लिए दूसरे क्षेत्रों का रुख करने को मजबूर ग्रामीण
विज्ञापन

समय के साथ अतिरिक्त किराया भी हो रहा खर्च

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के गेहड़वीं क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए स्थापित एकमात्र एटीएम पिछले करीब एक सप्ताह से खराब पड़ा है। एटीएम सेवा बंद होने से गेहड़वीं समेत पांच पंचायतों के लोगों को नकदी निकालने के लिए दूसरे क्षेत्रों का रुख करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को समय के साथ अतिरिक्त किराया भी खर्च करना पड़ रहा है।

यह एटीएम गेहड़वीं के अलावा बेरी मियां, जांगला, बड़ोल देवी और हीरापुर पंचायतों के लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। इन पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों के लिए गेहड़वीं पहुंचते हैं। ऐसे में एटीएम खराब होने से लोगों को नकदी की जरूरत पड़ने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बैंक कर्मचारियों के अवकाश पर होने या अन्य कारणों से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति में एटीएम की उपयोगिता और बढ़ जाती है। एटीएम बंद होने से बुजुर्गों, महिलाओं और दूरदराज के गांवों से आने वाले लोगों को अधिक दिक्कत हो रही है। बीडीसी उपाध्यक्ष झंडूता शोभित धीमान ने संबंधित बैंक प्रबंधन से गेहड़वीं के खराब एटीएम को जल्द दुरुस्त करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पांच पंचायतों के लोग इस एटीएम पर निर्भर हैं। लंबे समय से सेवा बंद होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed