फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   250 senior citizens aged over 80 honored in Ghumarwin.

Bilaspur News: घुमारवीं में 80 साल से अधिक उम्र के 250 वरिष्ठजनों को मिला सम्मान

Mon, 07 Sep 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
250 senior citizens aged over 80 honored in Ghumarwin.
घुमारवीं में आयोजित वरिष्ठ जन संवाद कार्यक्रम में वरिष्ठजनों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। संवाद
-घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान में निभाएंगे अहम भूमिका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


संस्कार संस्था ने कराया जन संवाद कार्यक्रम, वरिष्ठजनों के अनुभव युवाओं तक पहुंचाने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। संस्कार संस्था की ओर से वरिष्ठजनों के सम्मान और उनके अनुभवों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से घुमारवीं में वरिष्ठ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नौणी विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति डॉ. केआर धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान 80 वर्ष से अधिक आयु के करीब 250 वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। डॉ. केआर धीमान ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन के अनुभव, संघर्ष, परिश्रम और सीख युवा पीढ़ी को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। सकारात्मक सामाजिक बदलाव के लिए विभिन्न पीढ़ियों के बीच संवाद और आपसी सहयोग जरूरी है। संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने कहा कि वरिष्ठजनों के पास अनुभव, हुनर, संस्कृति और संस्कारों की अमूल्य पूंजी है। इसे युवा पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का युवाओं से निरंतर संवाद उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में मददगार हो सकता है। उन्होंने बताया कि संस्कार संस्था अक्तूबर 2023 से घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान चला रही है। इसके तहत युवाओं, अभिभावकों और समाज के विभिन्न वर्गों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें वरिष्ठजनों का अनुभव व मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्रम में केएस वर्मा, अमृत लाल कतना, नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार, पूर्व अध्यक्ष मीरा, प्रकाश चंद चौहान, सुनील चंदेल, मंशा राम, लक्षरी राम, कप्तान राम सिंह, कृष्ण सिंह ठाकुर, अमरनाथ जारोड़ा, किशोरी लाल शर्मा और विनय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed