{"_id":"6a9c6db4cab68b90fd00d748","slug":"traffic-flow-disrupted-due-to-malfunctioning-traffic-lights-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-162403-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रैफिक लाइटें खराब होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रैफिक लाइटें खराब होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित
Sun, 06 Sep 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक पर खराब ट्रैफिक सिग्नल लाइट। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटें खराब होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई महत्वपूर्ण चौराहों पर लंबे समय से सिग्नल लाइटें ठीक नहीं हैं। ऐसे में वाहन चालकों को अपनी सुविधा के अनुसार चौराहा पार करना पड़ रहा है।
कई बार वाहनों के आमने-सामने आने से जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं जल्दबाजी के चक्कर में वाहन चालक हादसों का भी शिकार हो रहे हैं। यातायात पुलिस की ओर से इस समस्या को लेकर नगर निगम को पत्र लिखा गया है। इसमें शहर के खराब ट्रैफिक सिग्नलों को जल्द सुचारू कराने की मांग की गई है, ताकि चौराहों पर यातायात का संचालन व्यवस्थित तरीके से हो सके।
पुलिस का कहना है कि सिग्नल लाइटें खराब होने के कारण यातायात पुलिसकर्मियों को भी कई स्थानों पर व्यवस्था संभालने में परेशानी होती है। शहर के महाराणा प्रताप चौक, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई चौक और जगाधरी बस स्टैंड के पास लगे ट्रैफिक सिग्नल खराब बताए जा रहे हैं। इन स्थानों पर दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन
सुबह और शाम के समय कार्यालय, बाजार और अन्य स्थानों पर जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ने के कारण समस्या और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक सिग्नल लाइटें ठीक नहीं होतीं, तब तक व्यस्त समय में चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की जानी चाहिए। इससे वाहन चालकों को नियंत्रित किया जा सकेगा और जाम व हादसों की आशंका भी कम होगी। लोगों ने नगर निगम से खराब सिग्नल लाइटों की मरम्मत जल्द कराने की मांग की है।
शहर के विभिन्न चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें को सही कराने के लिए नगर निगम को कई बार पत्र लिखा गया है। लाइट खराब होने की स्थिति में यातायात प्रभावित न हो इसके लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। - संदीप कुमार, यातायात थाना प्रभारी