{"_id":"6a9dca172eefee9eed093bb5","slug":"links-to-the-bike-used-in-harbhajan-singhs-murder-traced-to-kurukshetra-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-162453-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हरभजन सिंह की हत्या में इस्तेमाल बाइक के तार कुरुक्षेत्र से जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हरभजन सिंह की हत्या में इस्तेमाल बाइक के तार कुरुक्षेत्र से जुड़े
Mon, 07 Sep 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
होटल में आने वालों का रिकॉर्ड खंगालती पुलिस। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में हाल के दिनों में हुई तीन हत्याओं के मामलों में पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। फाइनेंसर हरभजन सिंह हत्याकांड में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए सीसीटीवी फुटेज, हमलावरों के आने-जाने के रास्ते और इस्तेमाल की गई बाइक के संबंध में जानकारी जुटाई है।
जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने वारदात से पहले हरभजन सिंह की रेकी की थी। हत्या में इस्तेमाल बाइक कुरुक्षेत्र से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस इस कड़ी के जरिये हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मामले में गैंगस्टर एंगल भी सामने आने के बाद पुलिस कई संदिग्ध कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। जिलेभर के नाकों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए होटल, गेस्ट हाउस और लॉज की चेकिंग तेज कर दी है। पुलिस टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर होटलों के रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों और ठहरने वाले लोगों के पहचान पत्रों की जांच की। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हत्या से पहले या बाद में कोई संदिग्ध व्यक्ति किसी होटल में ठहरा था या नहीं।
विज्ञापन
यदि वह होटल में नहीं ठहरे थे तो रातभर किसने उन्हें शरण दी, यह भी जांच का विषय बन गया है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने सभी होटल संचालकों को प्रत्येक ग्राहक की आईडी जांचने और उसका पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। बिना आईडी कमरा देने या रिकॉर्ड में लापरवाही बरतने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की तीन टीम फाइनेंसर हरभजन सिंह की हत्या करने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। - कमलदीप गोयल, पुलिस अधीक्षक यमुनानगर।
दो महिलाओं की हत्या में पुलिस के हाथ खाली
शहर जगाधरी थाना क्षेत्र में भी एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। जमानत पर बाहर आए आरोपी ने चाकू से वार कर महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं तीसरे मामले में खड्डा कॉलोनी में वीरवार रात 56 वर्षीय पुष्पा रानी की हत्या कर दी गई थी। घटनास्थल से पुलिस को खून से सनी बोतल मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई थी। इसके बावजूद इस मामले में भी अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया दो मामलों संबंधित थानों की पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही दोनों मामलों का खुलासा किया जाएगा।