फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two accused in Harbhajan murder case arrested after an encounter

Yamuna Nagar News: हरभजन हत्याकांड में दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 11 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two accused in Harbhajan murder case arrested after an encounter
बदमाश को जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाती पुलिस। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन में जिम से बाहर निकल रहे फाइनेंसर हरभजन सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सीआईए-2 और थाना छप्पर पुलिस की संयुक्त टीम ने वीरवार रात महलावली के पास आरोपियों को घेर लिया। पुलिस के अनुसार, घिरने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में कुरुक्षेत्र निवासी राकेश और आर्यन की दाहिनी टांग में गोली लगी। दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि दोनों घायल आरोपियों का जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि हरभजन सिंह हत्याकांड के बाद से ही वारदात में शामिल आरोपियों और शूटरों की मदद करने वालों की तलाश की जा रही थी। सीआईए-2 को सूचना मिली थी कि मामले में वांछित आरोपी महलावली के आसपास मौजूद हैं।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर सीआईए-2 और थाना छप्पर पुलिस की टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध आरोपी दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों की दाहिनी टांग में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि राकेश और आर्यन ने हरभजन सिंह की हत्या करने वाले शूटरों की मदद की थी। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर हत्या की साजिश, शूटरों से संपर्क और वारदात में इस्तेमाल हथियारों के बारे में जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काला राणा गैंग के शुभम पंडित ने ली थी जिम्मेदारी
हरभजन सिंह की हत्या के बाद काला राणा गैंग से जुड़े शुभम पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। अब दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस दावे और आरोपियों के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है।


यह था मामला
तीन सितंबर को मॉडल टाउन में फाइनेंसर हरभजन सिंह जिम से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान शूटरों ने उन पर गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल हरभजन सिंह की मौत हो गई थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। पुलिस ने हत्याकांड की जांच के लिए कई टीमें लगाई थीं। अब मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को मामले की साजिश का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed